एक्सप्लोरर

Delhi News: सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह यूनिवर्सिटी में शुरू हो 'बिजनेस ब्लास्टर्स' प्रोग्राम

सीएम अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया से दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह यूनिवर्सिटी में भी 'बिजनेस ब्लास्टर्स' प्रोग्राम शुरू करने की अपील की है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से अपील की है कि दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह यूनिवर्सिटी में भी 'बिजनेस ब्लास्टर्स' प्रोग्राम शुरू किया जाए, जिससे कि 11वीं और 12वीं के बच्चे जब कॉलेज में जाएं तो उनका आइडिया न रूके. सीएम का कहना है कि यूनिवर्सिटी में हर बच्चे पर काम करना चाहिए कि आगे वो क्या करने जा रहे हैं. बिना कैरियर प्रोग्राम के एक भी बच्चा बाहर निकलना नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने सारी व्यवस्था हम लोगों को तंग करने के लिए बनाई थी. इस व्यवस्था को भी बदलना पड़ेगा. अगर हम सभी मिलकर देश सुधारने में लगेंगे तो हमारे देश को तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता है.

Ghaziabad Crime News: अवैध तरीके रह रहा नाइजीरियन युवक महिलाओं को देता था शादी का झांसा, फिर ऐसे करता था ठगी

दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में हो रही मौन क्रांति

सीएम का कहना है कि दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में 'मौन क्रांति' हो रही है. दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों को नौकरी ढूंढने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनाया जा रहा है. हम लोगों ने शिक्षा के कंटेंट पर काम करना शुरू किया है, कि जो पढ़ा रहे हैं क्या उससे बच्चों को नौकरी मिलेगी. बच्चों को कभी बिजनेस की दिशा में सोचने को कहा ही नहीं गया. उनकी क्षमता, उर्जा और इनोवेशन को कभी पंख ही नहीं दिया गया.

दीक्षांत समारोह में शामिल रहे ये लोग

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अगर हम अपने युवाओं की क्षमता और ऊर्जा का सही उपयोग करते हैं तो भारत बहुत प्रगति करेगा. दीक्षांत समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एलजी अनिल बैजल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया मौजूद रहे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आप सभी लोगों की जिंदगी का बहुत महत्वपूर्ण दिन है. जिन विद्यार्थियों को आज डिग्री मिल रही है उन सभी को बधाई. मुझे भी याद है, जब मुझे डिग्री मिली थी. जिंदगी भर यह दिन रहता है. एक तरह से आज जिंदगी का एक फेज पूरा हुआ और हम दूसरे फेज में प्रवेश करने जा रहे हैं.

शिक्षा के कंटेंट पर हो रहा काम

उन्होने कहा, अंग्रेजों ने जो शिक्षा व्यवस्था बनाई थी वही शिक्षा व्यवस्था आज चली आ रही है. उसके अंदर कोई बहुत मूलभूत बदलाव नहीं किया गया. अंग्रेजों ने व्यवस्था बनाई थी कि बच्चे बीए, बीकॉम, बीएससी की डिग्री लेंगे. मैं इसे किसी भी तरह कम नहीं कह रहा हूं. लेकिन डिग्री लेने के बाद आज का युवा नौकरी ढूंढने के लिए निकलता है और नौकरी के बाजार में वो अपने आप को दर-दर की ठोंकरें खाता हुआ पाता है. दिल्ली के अंदर शिक्षा के क्षेत्र में शानदार सुधार हुए हैं. अब धीरे-धीरे हम लोग शिक्षा के कंटेंट पर काम करना किया किया है.

मिलते हैं इतने रुपये

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की तरफ से बिजनेस ब्लास्टर्स नाम से एक कार्यक्रम तैयार किया गया है. इसमें 11वीं और 12वीं क्लास के बच्चों को दो-दो हजार रुपए दिए जाते हैं और उनको कहा जाता है कि कुछ बिजनेस करो. इस प्रोग्राम के तहत पांच-दस बच्चे एक साथ भी आ सकते हैं और अपना पैसा पूलिंग कर सकते हैं. अपनी एक टीम बना सकते हैं और बिजनेस आइडिया सोच सकते हैं.

केजरीवाल ने यूनिवर्सिटी के कुलपति और शिक्षा मंत्री से अपील करते हुए कहा कि बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम को यूनिवर्सिटी में भी शुरू किया जाए. मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले 7 सालों में केवल आईपी यूनिवर्सिटी में ही सीटों की संख्या 28000 से बढ़कर 38000 हो गई है.

कॉलेजों में बढ़ाई गई सीटों की संख्या

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले सात सालों में दिल्ली सरकार ने डीपीएसआरयू, एनएसयूटी यूनिवर्सिटी की शुरूआत की. 2020 में डीएसईयू की स्थापना की तो 2021 में दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और 2022 में दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी की शुरूआत की. इसके साथ ही डीटीयू के ईस्ट कैंपस, अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के दो नए कैंपस और आईपी यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस को भी शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि 2015 में डीटीयू में 2226 सीट्स थी जो अब बढ़कर 4105 हो चुकी है. इसी प्रकार पिछले 7 सालों में एनएसयूटी में सीटों की संख्या 913 से बढ़कर 3000 से अधिक, आईजीडीटीयूडब्ल्यू में 300 से बढ़कर 1350, अंबेडकर यूनिवर्सिटी में 1800 से बढ़कर 4500 हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-

AIIMS Director News: कौन हो सकते हैं एम्स के नए डायरेक्टर, ये तीन नाम हैं सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रदूषण पर सख्ती, मास्टर प्लान किया गया तैयार, 1 नवंबर से किए जाएंगे कई बड़े बदलाव
दिल्ली प्रदूषण पर सख्ती, मास्टर प्लान किया गया तैयार, 1 नवंबर से किए जाएंगे कई बड़े बदलाव
Delhi News: दिल्ली में और हाईटेक होगा ट्रांसपोर्टेशन, सड़कों पर उतरेंगी 300 नई AC ई-बसें
दिल्ली में और हाईटेक होगा ट्रांसपोर्टेशन, सड़कों पर उतरेंगी 300 नई AC ई-बसें
मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर हथियार के साथ पकड़े 2 युवक, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर हथियार के साथ पकड़े 2 युवक, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
1 जुलाई से लागू हुई दिल्ली EV Policy 2026, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी और स्क्रैपिंग इंसेंटिव?
1 जुलाई से लागू हुई दिल्ली EV Policy 2026, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी और स्क्रैपिंग इंसेंटिव?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget