एक्सप्लोरर

Delhi: वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए CM केजरीवाल, बोले- ‘दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या वायु प्रदूषण लेकिन..

सीएम केजरीवाल वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बताया कि साढ़े 5 लाख पेड़ आज एक दिन में दिल्ली में लगाएं जाएंगे. दिल्ली का लगभग 23 प्रतिशत हिस्सा हरियाली से घिरा है.

Delhi News: दिल्ली में आज वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शिरकत की. दिल्ली में वन महोत्सव की 9 जुलाई से हुई है जो 20 अगस्त तक मनाया जाएगा. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली बहुत हरा-भरा शहर है. सड़कों के चारों तरफ हरियाली दिखाई देती है. दिल्ली का 23 प्रतिशत हिस्सा पेड़ों से घिरा हुआ है या तो वहां पर वन है या पेड़ है लगभग एक चौथाई हिस्सा हरियाली से घिरा है. वहीं दिल्ली की विकास भी तेजी से हो रहा है.

दिल्ली का 23 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन कवर
वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि जब भी किसी शहर का विकास नई-नई इमारतें बनती है, सड़कें बनती है बहुत बड़े स्तर पर पेड़ों को काटा जाता है तो उस शहर की हरियाली कम होती चली जाती है लेकिन दिल्ली विकास तो तेजी से हुआ ही है, दूसरा दिल्ली का ग्रीन कवर कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है. यानि दिल्ली का विकास हो रहा है वो ईको फ्रेंडली विकास है. 2001 में दिल्ली का सिर्फ 10 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन कवर में आता था. 2014 में 20 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन कवर में आता था औऱ आज 23 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन कवर में आता है.  

अन्य बड़े शहरों की तुलना में सबसे ज्यादा ग्रीन कवर दिल्ली
सीएम केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश के जितने भी बड़े शहर है कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बैंग्लौंर, सारे बड़े शहरों में सबसे ज्यादा ग्रीन कवर दिल्ली के अंदर माना जाता है. प्रति व्यक्ति ग्रीन कवर भी सबसे ज्यादा दिल्ली में है. लंदन और न्यूयार्क से भी ज्यादा ग्रीन कवर दिल्ली में है. ये दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशी की बात है. लेकिन अब इसे और आगे लेकर जाना है, 1-2 साल के अंदर इस ग्रीन कवर को 25 प्रतिशत तक लेकर जाना है. ग्रीन कवर को कम नहीं होने देना. इसको बढ़ाना ही है. साढ़े 5 लाख पेड़ आज एक दिन में दिल्ली में लगाएं जाएंगे. सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस साल 1 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है. दिल्ली में सबसे बड़ी समस्या वायु प्रदूषण की आती है, हवा काफी दूषित होती है. 2015 से 2023 के बीच वायु प्रदूषण के लेवल में काफी हद से समस्या से निजात पाया गया है. 30 प्रतिशत वायु प्रदूषण कम हुआ है. ये अच्छी चीज है. दिल्ली के 2 करोड़ लोग मिलकर जो कदम उठा रहे है आगे भी वायु प्रदूषण को कमं करने की दिशा में कदम उठाने होंगे. 

यह भी पढ़ें: Delhi Flood: बाढ़ के बाद अब दिल्ली में बीमारियों का खतरा, MCD ने बचाव के लिए बनाया ये प्लान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget