एक्सप्लोरर

AAP vs BJP in Delhi: आबकारी नीति के खिलाफ NDMC में निंदा प्रस्ताव आज, जन चौपाल से AAP की पोल खोलेगी BJP

Delhi News: एनडीएमसी के सदस्य कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि हम परिषद की बैठक में आबकारी नीति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शराब नीति पर सफाई मांगेंगे.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी (BJP) में सियासी घमासान जारी है.यह लड़ाई उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deupty CM Manish Sisodia) के घर पर सीबीआई के छापे के बाद से और तेज हो गई है. आज नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) की बैठक में दिल्ली सरकारी की शराब नीति (Excise Policy) के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा.वहीं बीजेपी ने कहा है कि वो राजधानी दिल्ली में चौपाल लगाकर आप के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेगी. यह चौपाल दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों में लगाई जाएगी.

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) दिल्ली सरकार की रद्द कर दी गई आबकारी नीति के खिलाफ परिषद की बैठक में 24 अगस्त को निंदा प्रस्ताव लाएगी.यह प्रस्ताव एनडीएमसी सदस्य कुलजीत सिंह चहल पेश करेंगे. चहल ने कहा,''हम परिषद की बैठक में आबकारी नीति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करेंगे और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से स्पष्टीकरण मांगेंगे.'' उन्होंने कहा,''केजरीवाल नई दिल्ली क्षेत्र से विधायक हैं और एनडीएमसी के सदस्य भी हैं. इसलिए उन्हें बुधवार की बैठक में हिस्सा लेना चाहिए और आबकारी नीति के जरिए उनकी सरकार की ओर से किए गए भ्रष्टाचार पर जवाब देना चाहिए.'' 

बीजेपी ने आप को घेरने के लिए एक और तरीका अपनाएगी. आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के खिलाफ बीजेपी 24 अगस्त से शराब नीति में भ्रष्टाचार पर चर्चा के लिए राजधानी की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जन चौपाल लगाएगी. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के मुताबिक पार्टी कार्यकर्ता सभी वार्डों में इस संदेश के साथ जाएंगे कि दिल्ली सरकार की शराब नीति का उद्देश्य राजस्व को कम करना और शराब की बिक्री को बढ़ावा देना है. यह एक बड़े पैमाने का भ्रष्टाचार है. उन्होंने कहा कि हम बूथ स्तर तक यह बात जनता को बताएंगे.

दिल्ली में आबकारी नीति लागू करने में कथित अनियमितता के खिलाफ सीबीआई ने 15 लोगों और संस्थाओं के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम भी शामिल है. यह शराब नीति पिछले साल 17 नवंबर को आई थी. इसे इस साल जुलाई में दिल्ली सरकार ने वापस ले लिया था. इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इसमें कथित अनिमियतताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश की थी.
censure motion in NDMC against Delhi's excise policy today BJP will set up Jan Choupal 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget