एक्सप्लोरर

CBSE 12th Result 2022: CUET की परीक्षा दे रहे छात्र जान लें, कब आएगा CBSE 12वीं का रिजल्ट

CBSE Result 2022: अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट शुरू हो गया है और अभी तक सीबीएसई बोर्ड के नतीजे नहीं आए हैं.

CBSE Class 12 Results 2022 Soon: 12वीं की परीक्षा देने के बाद कॉलेज में एडमिशन के लिए इस बार यूजीसी (UGC) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट लाया गया है. किसी भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी और कई स्टेट यूनिवर्सिटी में सीयूईटी (CUET) टेस्ट के जरिए ही दाखिले की प्रक्रिया लागू की गई है. इसके अंतर्गत 90 यूनिवर्सिटीज हैं जिसमें छात्र इस एंट्रेंस टेस्ट को पास करने के बाद दाखिला ले सकते हैं. 15 जुलाई यानी शुक्रवार से अंडरग्रैजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए सीयूईटी की परीक्षा शुरू हो गई है. पहले दिन जहां 75 फ़ीसदी छात्रों ने यह एंट्रेंस टेस्ट दिया, तो वही दूसरे दिन 77 फ़ीसदी छात्र अलग-अलग सेंटर पर सीयूईटी एग्जाम देने के लिए पंहुचे.

इतने केंद्रों पर हो रही है परीक्षा –

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से देश भर में 247 सेंटरों पर सीयूईटी की परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही है. इसी बीच 12वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्र अभी भी अपना रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं. 12वीं के बाद यूजी कोर्स में दाखिले के लिए सीयूईटी की परीक्षा शुरू हो गई है लेकिन सीबीएससी के रिजल्ट अभी भी घोषित नहीं किए गए हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड टर्म-2 की परीक्षाओं के नतीजे अब भी कभी भी जारी किए जा सकते हैं.

जल्द जारी होगा रिजल्ट -

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि सीबीएसई के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे, नतीजों में कोई देरी नहीं हुई है. परीक्षाएं खत्म होने के 45 दिन के बाद सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए जाते हैं और चूंकि इस बार 15 जून तक सीबीएसई की परीक्षाएं चल रही थी. ऐसे में जुलाई महीने के अंत तक परिणाम सामने आ सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

अगस्त में होगी दूसरे फेज की परीक्षा –

सीबीएसई रिजल्ट आने से पहले ही 15 जुलाई से सीयूईटी टेस्ट के पहले पेज की परीक्षा शुरू हो गई है.  अगस्त महीने में दूसरे फेज में परीक्षाएं आयोजित होंगी. सीयूईटी परीक्षा देने आ रहे छात्र सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के नतीजों का भी इंतजार कर रहे हैं. छात्रों के मन में चिंता है कि एंट्रेंस देने के बाद आखिर कब तक 12वीं के नतीजे आएंगे.

क्या कहना है स्टूडेंट्स का -

सीयूईटी की परीक्षा देने सेंटर पर पहुंची कमलेश ने एबीपी न्यूज को बताया सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, नतीजे नहीं आने के चलते कॉलेज में दाखिले को लेकर काफी चिंता बनी हुई है. कि आखिर कब नतीजे आएंगे, एंट्रेंस में पास होने के बाद आखिर कब तक कॉलेज में दाखिला हो पाएगा.

यह भी पढ़ें:

ICSE 10th Result 2022: 10वीं की परीक्षा में छात्राओं ने मारी बाजी, प्रथम स्थान पर रहीं 3 छात्राएं 

ICSE Class 10 Result: आईसीएसई ने जारी किया 10वीं का परिणाम, 99.97 छात्रों को मिली सफलता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget