एक्सप्लोरर

CBSE Result 2022: 10वीं और 12वीं के नतीजों का छात्रों को बेसब्री से इंतजार, जानें- कब आएगा रिजल्ट?

CBSE Result: केंद्रीय शिक्षा माध्यमिक बोर्ड के 10वीं व 12वीं के नतीजों का छात्रों को इंतजार है. क्योंकि 11वीं कक्षा की जल्द से जल्द पढ़ाई शुरू करने के लिए 10वीं के रिजल्ट का छात्र इंतजार कर रहे हैं.

CBSE Result 2022 Date: केंद्रीय शिक्षा माध्यमिक बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजों का छात्र इंतजार कर रहे हैं. इस बार नतीजों में कुछ देरी होती हुई नजर आ रही है. जहां पहले 4 जुलाई 2022 को यह नतीजे आने थे, वहीं अब बताया जा रहा है कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं के नतीजे 12 जुलाई और सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के नतीजे 15 जुलाई तक जारी हो सकते हैं. यानी कि छात्रों को अभी कुछ दिनों तक सीबीएससी रिजल्ट का इंतजार करना होगा, 15 जुलाई तक दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे आ सकते हैं.

हालांकि आधिकारिक रूप से सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं के नतीजों को लेकर किसी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक दसवीं के नतीजे लगभग तैयार हैं. और जो देरी हो रही है, 12वीं के नतीजों में देरी हो रही है, जिसके कारण 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजे सीबीएसई की ओर से घोषित नहीं किए जा रहे हैं. 12वीं के दूसरे टर्म की परीक्षाएं 15 जून तक आयोजित की गई थी, जिसके बाद आंसर शीट चेकिंग का काम किया गया, जिसमें की काफी समय लग जाता है. जबकि दसवीं की टर्म 2 की परीक्षाएं 24 मई तक ही खत्म हो गई थी.

इसके अलावा असम जैसे राज्यों में बाढ़ आने का भी एक कारण है जिसके चलते सीबीएसई के नतीजे घोषित होने में देरी हो रही है. बाढ़ प्रभावित राज्यों में परीक्षा के बाद आंसर शीट उन राज्यों से अभी नहीं लाई जा सकी है, जिसके कारण नतीजों में थोड़ा वक्त लग रहा है वही 10वीं और 12वीं के छात्र जो परीक्षा दे चुके हैं वह बेसब्री से नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि सीबीएसई 12वीं कक्षा के छात्र इस बार थोड़ा निश्चिंत हैं क्योंकि 12वीं के बाद कॉलेज या अन्य किसी विश्वविद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया CUET एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से होनी हैं, जोकि जुलाई के अंत तक होना है, लेकिन इसकी अभी कोई तारीख अनाउंस नहीं की गई है.

छात्रों का 11वीं कक्षा में एडमिशन हो रहा है लेट

जिन छात्रों ने सीबीएससी दसवीं की परीक्षाएं दी हैं वह छात्र नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि जब तक दसवीं के नतीजे नहीं आएंगे, छात्र 11वीं कक्षा में एडमिशन नहीं ले पाएंगे, दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद में रहने वाले अंगद का कहना है कि उन्होंने इस साल दसवीं की परीक्षाएं दी हैं लेकिन अभी तक नतीजे नहीं आए हैं कुछ दिन पहले कहा गया था कि 4 जुलाई को नतीजे आ जाएंगे लेकिन उस दिन भी नतीजे नहीं आए, ऐसे में वह जल्द से जल्द अपना रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं जिससे कि वह अगले साल यानी कि 11वीं कक्षा की पढ़ाई शुरू कर सकें.

छात्रों का कहना है कि उनकी अगले साल की पढ़ाई भी बाधित हो रही है, उसमें भी देरी हो रही है और अगर नतीजे और ज्यादा लेट होते हैं. तो 11वीं कक्षा के लिए छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी पिछले 2 सालों से महामारी के चलते पहले से ही छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा है, ऐसे में दसवीं की परीक्षा दे चुके छात्र जल्द से जल्द नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे कि वह 11वीं कक्षा में दाखिला ले कर नए सत्र की पढ़ाई शुरू कर सकें.

Delhi News: लेन से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, 44000 से अधिक चालान जारी

छात्र cbseresults.nic.in पर रिजल्ट चेक करें

हालांकि कई प्राइवेट स्कूलों में 11वीं कक्षा की पढ़ाई शुरू की जा चुकी है लेकिन सरकारी स्कूलों में जिन छात्रों में सीबीएसई दसवीं की परीक्षाएं दी हैं वह अभी अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं नतीजे आने के बाद ही 11वीं कक्षा में उन छात्रों का आगे दाखिला हो पाएगा और उनकी पढ़ाई शुरू होगी हालांकि जानकारी के मुताबिक आने वाली 15 जुलाई तक दसवीं और बारहवीं के नतीजे आ सकते हैं, जिसके बाद छात्र cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

National Pickleball Championship: नोएडा के खिलाड़ियों का जलवा, जानें- इस खेल के बारे में क्या बोले विजेता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा और होगी चाक चौबंद, 8 निगरानी टावर्स से CRPF का पहरा
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget