एक्सप्लोरर

CAA: देश में सीएए लागू होने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट, शाहीन बाग और जामिया में सख्त पहरा

CAA News: उत्तर पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की ओर से गहन गश्त और जांच की जा रही है.

CAA Latest News: देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस की ओर से उत्तर पूर्व दिल्ली, शाहीन बाग, जामिया और दूसरे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी की गई है. अधिकारियों ने बताया कि कुछ हिस्सों में पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है, जबकि कुछ इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है.

उत्तर पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने कहा कि हर एक व्यक्ति की सुरक्षा की हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए उत्तर पूर्व  जिले के पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की ओर से गहन गश्त और जांच की जा रही है. अधिकारी ने कहा कि सभी से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया जाता है,कोई अफवाह न फैलाएं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की साइबर इकाई भड़काऊ पोस्ट और अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कड़ी नजर रख रही है. दिल्ली में 2020 में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) को लेकर सांप्रदायिक दंगे हुए, जिसमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 53 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे.

43 हॉट स्पॉट की पहचान की गई
पुलिस के अनुसार पूर्वोत्तर जिले में 43 हॉट स्पॉट की पहचान की गई है. जहां पैदल गश्त की जा रही है. इन इलाकों में सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, भजनपुरा, खजूरी खास और सीमापुरी शामिल हैं. डीसीपी नॉर्थईस्ट जॉय टिर्की ने कहा  हमने अर्धसैनिक बलों की रात्रि निगरानी बढ़ा दी है. किसी को भी कानून व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. वहीं एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने शांति समिति के सदस्यों के साथ करीब 29 बैठकें की हैं ताकि लोग "अफवाहों में न पड़ें. अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को जिले को अधिक अर्धसैनिक बल मिलने पर उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई हिस्सों में जांच और गश्त बढ़ा दी जाएगी.

अधिकारी ने कहा कि शाहीन बाग और जामिया नगर, जो सीएए और एनआरसी विरोधी प्रदर्शनों का केंद्र थे, वहां भी अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है. दक्षिणपूर्वी दिल्ली में, अर्धसैनिक बलों के जवानों ने फ्लैग मार्च किया और स्थानीय पुलिस ने बाइक पर गश्त की. सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने कम से कम दो सप्ताह पहले सीएए के कार्यान्वयन के लिए सुरक्षा व्यवस्था की थी. 

सोमवार को सीएए लागू करने की हुई घोषणा
बता दें कि सोमवार को सीएए को लागू करने की घोषणा की गई है. इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से बिना दस्तावेज वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता देने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. सीएए नियम जारी होने के साथ, मोदी सरकार अब बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान करना शुरू कर देगी. इनमें हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में AAP-कांग्रेस गठबंधन पर गृह मंत्री अमित शाह का निशाना, 'शून्य और शून्य को जोड़ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़की को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद जंतर-मंतर से शिफ्ट किए गए ADCP संदीप लांबा
लड़की को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद जंतर-मंतर से शिफ्ट किए गए ADCP संदीप लांबा
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली: RML अस्पताल का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने को तैयार, जल्द मिलेगा आधुनिक इलाज
दिल्ली: RML अस्पताल का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने को तैयार, जल्द मिलेगा आधुनिक इलाज
कौन हैं सौरव दास जो CJP की तरफ से जेपी नड्डा से मिलने गए, इस फील्ड में है महारत हासिल
कौन हैं सौरव दास जो CJP की तरफ से जेपी नड्डा से मिलने गए, इस फील्ड में है महारत हासिल

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget