एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर सूबे गुर्जर के घर पर चला बुलडोजर, 150 से अधिक पुलिसकर्मी रहे मौजूद

Gurugram News: गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर सूबे गुर्जर (Sube Gujjar) के घर पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया. मानेसर MCM के नोटिस के बाद गैंगस्टर के घर को ढहाया गया.

Gangster Sube Gurjar House: गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर सूबे गुर्जर के घर पर नगर निगम का बुलडोजर चला. नगर निगम द्वारा चलाए गए इस बुलडोजर को लेकर डीएम संजय कुमार ने बताया ये संपत्ति अनधिकृत है और इन्होंने कृषि क्षेत्र में घर बना रखा था इसलिए इसको तोड़ा जा रहा है. इसके लिए पहले ही मानेसर MCM ने नोटिस दिया है. वहीं एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि अपराध की आय से खरीदी गई संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए जारी अभियान के तहत मानेसर गांव में गैंगस्टर सूबे गुर्जर के चार मंजिला एक मकान को शुक्रवार को गिरा दिया गया. अधिकारी ने बताया कि नगर निगम मानेसर (एमसीएम) की टीम ने बाड़ गुर्जर गांव में कृषि भूमि पर अवैध रूप से बने गैंगस्टर के घर को गिरा दिया.

एमसीएम ने बृहस्पतिवार शाम को घर की चारदीवारी तोड़ दी थी और भारी बारिश के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा था. भोंडसी जेल में बंद गैंगस्टर गुर्जर के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया था. गुर्जर के एक रिश्तेदार रवि ने कहा, ‘‘घर केवल सूबे की संपत्ति नहीं था, घर में हमारा भी एक हिस्सा था जिसे बिना किसी सूचना के पूरी तरह से धराशायी कर दिया गया. हम इसे अदालत में चुनौती देंगे.’’ परिवार की एक अन्य सदस्य ओमवती ने दावा किया कि मकान 10 साल पहले बनाया गया था और उस दौरान कोई निगम नहीं था.

कृषि भूमि पर अवैध रूप से बना हुआ था मकान 

वहीं मौके पर मौजूद एमसीएम के जिला नगर योजनाकार(डीटीपी) संजय सिंह ने बताया कि कृषि भूमि पर अवैध रूप से मकान बना हुआ था और लगभग साढ़े तीन हजार वर्ग गज में बने मकान की चारदीवारी को बृहस्पतिवार को तोड़ दिया गया था. डीटीपी सिंह ने कहा, ‘‘मकान खाली करने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को फिर से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की गई. भवन निर्माण के लिए विभाग से कोई स्वीकृति या लाइसेंस नहीं लिया गया था. हम घर खाली करने के लिए पहले नोटिस देते हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की गई है.’’

घटनास्थल पर 150 से अधिक पुलिसकर्मी रहे मौजूद

पुलिस ने बताया कि 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दो जेसीबी मशीनों की मदद से मकान को गिराया गया. पुलिस ने कहा कि गैंगस्टर सूबे गुर्जर गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी, पलवल और दिल्ली में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और हथियार अधिनियम सहित 42 आपराधिक मामलों में शामिल है.

Delhi Rain Update: दिल्ली में बारिश का दौर जारी, सड़कों पर दिखा जाम, शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी

Jamia Admissions 2022: सीयूईटी के दाखिलों के लिए जामिया ने 3 दिनों के लिए दोबारा खोला रजिस्ट्रेशन विंडो, जानें पूरी डीटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर IMD का आया ये अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर IMD का आया ये अपडेट
'उम्मीद थी कि PM मोदी किसी चोर को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल
'उम्मीद थी कि PM मोदी किसी चोर को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...

वीडियोज

Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget