एक्सप्लोरर

BSES Advisory: प्री मानसून बारिश के बीच बीएसईएस ने जारी की एडवाइजरी, लोगों को दी एहतियात बरतने की सलाह

Sakshi Ahuja Death: दिल्ली बिजली आपूर्ति कंपनी बीएसईएस ने परामर्श जारी कर लोगों को बिजली के खंभों, तारों और अन्य ढांचों से दूर रहने सहित तमाम एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन यह अब जानलेवा भी साबित होने लगा है. ऐसा ही एक मामला रविवार को सामने आने के बाद बीएसईएस ने एडवाइजरी जारी कर बारिश होने की स्थिति में दिल्ली वालों को सतर्क रहने को कहा है. दिल्ली में रविवार को मानसून की पहली बारिश के बीच बिजली आपूर्ति कंपनी बीएसईएस ने परामर्श जारी कर लोगों को बिजली के खंभों, तारों और अन्य ढांचों से दूर रहने सहित तमाम एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है. यहां जारी परामर्श में डिस्कॉम ने लोगों से बिजली के खंभों, उप क्रेंदों, ट्रांसफॉर्मर और स्ट्रीट लाइट से दूर रहने की अपील की. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून ने तय तिथि से दो दिन पहले ही रविवार को दिल्ली में दस्तक दे दी.

इसलिए काटनी पड़ती है बिजली

बीएसईएस ने परामर्श में कहा है कि बच्चे जल जमाव वाले उद्यानों और विद्युत ढांचों के पास खेलने से बचें. भले ही उनके चारों ओर अवरोधक लगाए गए हों. परामर्श में कहा गया कि मानसून के दौरान कुछ खास समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जिनमें सड़कों पर जलजमाव, तेज हवाओं की वजह से पेड़ों के उखड़ने या शाखाएं टूटने से विद्युत अवस्थापना को क्षति, जिसकी वजह से बिजली कटौती शामिल है. मानव जीवन और बिजली उपकरणों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी हो जाता है कि प्रभावित इलाके में एहतियातन बिजली काट दी जाए.

डिस्कॉम की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अपने परिसर में संपूर्ण वायरिंग की लाइसेंस प्राप्त विद्युत ठेकेदार से जांच कराएं. यदि मीटर केबिन में पानी का रिसाव हो रहा है तो मुख्य स्विच को बंद कर दें. यह सुनिश्चित करने के बाद ही मुख्य स्विच चालू करें कि सभी त्रुटियां ठीक हो गई हैं. बिजली के झटके और दुर्घटनाओं से बचने के लिए अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकर लगाएं. बीएसईएस ने लोगों को टेस्टर भी घर में रखने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ेंः MCD News: MCD में बढ़ी सियासी सरगर्मी, स्थायी समिति में जीत के लिए BJP ने लगाया इन नेताओं पर दांव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं, संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, CJP के प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें
अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं, संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, CJP के प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget