एक्सप्लोरर

प्रशांत विहार में CRPF स्कूल के पास सुनी गई धमाके की तेज आवाज, दुकानों और गाड़ियों के शीशे टूटे

Bomb Blast In Delhi: दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास बम ब्लास्ट की सूचना है. मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान कुछ नहीं मिला. जांच अभी जारी है.

Delhi Bomb News: दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में रविवार (20 अक्टूबर) को धमाके की तेज आवाज सुनाई दी. इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. यह धमाका केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ. बम धमाके के तत्काल बाद  धुएं का एक बड़ा गुबार भी देखा गया. इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. 

दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग को ब्लास्ट से पहले इसकी सूचना मिली थी. पुलिस और दमकल विभाग के टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया मिला. दिल्ली पुलिस कॉल की जांच में जुटी है. दिल्ली फायर सेवा विभाग के दमकल कर्मी भी मौके पर मौजूद हैं. 

दिल्ली फायर सेवा विभाग के मुताबिक रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर धमाके की खबर मिली है. सुबह करीब 7:50 बजे दमकल विभाग को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया. हालांकि, अभी तक आग लगने या दीवार को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं मिली है. टीम लगातार इलाके में तलाशी अभियान चला रही है.  

रोहिणी ब्लास्ट पर क्या बोले डीसीपी? 

आज तक ने रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल के हवाले से बताया है कि धमाके की मूल वजह का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है. फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका स्रोत क्या है? डीसीपी ने कहा कि एक्सपर्ट टीम घटना की गहनता से जांच कर रही है. जल्द ही ब्लास्ट को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी. 

वाहनों और घरों के शीशे टूटे

ब्लास्ट की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. सूत्रों के अनुसार ब्लास्ट की वजह से आसपास खड़ी गाड़ियों और घरों के शीशे भी टूट गए हैं. बताया गयाहै कि सीआरपीएफ स्कूल के पास कई दुकानें भी हैं, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि यह धमाका किसी सिलेंडर ब्लास्ट का परिणाम हो सकता है.

दिल्ली पुलिस ने की ब्लास्ट की पुष्टि

दिल्ली पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर पीसीआर को सूचना मिली कि सेक्टर 14 रोहिणी के सीआरपीएफ स्कूल के पास बहुत तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ. एसएचओ, पीवी और स्टाफ मौके पर पहुंच गए हैं. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जहां सीआरपीएफ स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त पाई गई और दुर्गंध आ रही थी. पास की दुकान और दुकान के पास खड़ी कार के शीशे क्षतिग्रस्त पाए गए. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. क्राइम, एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ते मामले की जांच में जुटी है. 

ये भी पढ़ेंदिल्ली में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव को छुपाने से पहले पहुंची पुलिस, जानें फिर क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget