एक्सप्लोरर

BJP सांसद मनोज तिवारी ने बांटे मास्क, AAP की सरकार पर साधा निशाना

Delhi Air Pollution: मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी सभी लोगों को मास्क नहीं बांट सकती लेकिन जितना होगा उतने लोगों को जागरुक कर सकती है.

दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर लगातार खराब बना हुआ है. दिल्ली में GRAP 4 भी लागू है जिसके तहत प्रदूषण के प्रकोप को कम करने की कोशिश सरकार द्वारा की जा रही है. हालांकि बावजूद कई कोशिशों के फिलहाल AQI में कोई सुधार नहीं. दिल्ली का ओवरल AQI 488 पहुंच गया है. प्रदूषण को देखते हुए स्कूल, कॉलेजों को ऑनलाइन चलाया जा रहा है वहीं दफ्तरों के टाइम में भी बदलाव किया गया है. ऐसे में डॉक्टरों द्वारा आम लोगों को मास्क पहनने की हिदायत देने के साथ सुबह के वक्त निकलने से बचने को भी कहा गया है. 

दिल्ली के सड़कों पर सांसद मनोज तिवारी ने बांटा मास्क

प्रदूषण के मद्देनजर आम लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करने दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी दिल्ली की सड़कों पर उतरे. राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी नज़र आए.

एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में तिवारी ने कहा, "आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में ज़हर बांटने का काम कर रही है. अरविंद केजरीवाल जी ये जहर बांटना जो आपने 2015 से शुरू किया था वो अब तक खत्म नहीं हुआ है. उस ज़हर को कम करने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है. मैं तीसरी बार का सांसद हूं लेकिन अब तक प्रदूषण को खत्म करने को लेकर कोई मीटिंग नहीं बुलाई गई है. हम बीजेपी के लोग सभी लोगों को मास्क नहीं बांट सकते लेकिन जितना होगा उतने लोगों को जागरूक कर सकते हैं. एक महीने के लिए प्रदूषण से सावधानी बरतने के लिए साथ ही एक महीने बाद आम आदमी पार्टी से दिल्ली को बचाने की अपील करूंगा." 

आतिशी जी का बयान गैर जिम्मेदाराना - सांसद मनोज तिवारी

बीते दिन (19 नवंबर) को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक इंटरव्यू के दौरान प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार पर तीखे सवाल उठाते हुए सवाल पूछा था कि केंद्र ने आखिर प्रदूषण को लेकर क्या कदम उठाए हैं?' आतिशी के अनुसार यह नेशनल इमरजेंसी' की स्थिति है ,MP में सबसे ज्यादा पराली जलाई जा रही , उत्तर प्रदेश में भी पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी हैं, बीकानेर, जयपुर, पटना, बुलंदशहर का AQI भी बढ़ा है, क्या उन सब के लिए आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है?"

इन आरोपों को लेकर सांसद मनोज तिवारी कहते हैं कि आतिशी जी का बयान गैर जिम्मेदाराना है. पहले ये लोग बोलते थे कि पंजाब की पराली प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है. पहले किसी भी और राज्य का नाम प्रदूषण के लिए सामने नहीं आता था जैसे अब आ रहा है. अब पंजाब में इनकी सरकार है तो प्रदूषण का ठीकरा दूसरे राज्यों पर डाला जा रहा है.  अब ये उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दूसरे राज्यों को दोष दे रहे हैं. मुझे हंसी आती है इनके बयानों पर. अगर ये नेशनल मुद्दा है तो आपको लोगों को बुलाना चाहिए और बैठक करनी चाहिए. मैं दिल्ली का सांसद हूं लेकिन आपने कभी किसी बैठक के लिए मुझे नहीं बुलाया, क्योंकि बैठक हुई ही नहीं. 

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में सरकार द्वारा ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP 4) को लागू कर दिया गया है. प्रदूषण का औसत जब 450 को पार कर जाता है तो प्रदूषण का चौथा चरण लागू किया जाता है जिसके तहत प्रतिबंध सबसे ज्यादा और कड़े होते हैं. फिलहाल इसके तहत सभी निर्माण कार्यों पर रोक है साथ ही जरूरी सामान ले जाने वाली गाड़ियों को छोड़कर 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल ट्रक और छोटी कॉमर्शियल गाड़ियों पर रोक लगा दी गयी है. यानि बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल चार पहिया वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है और सिर्फ LNG, CNG, इलेक्ट्रिक और BS6 डीजल गाड़ियों को ही इंट्री मिलेगी. ये पाबंदियां सोमवार सुबह से लागू कर दी गई हैं. 

सांसद मनोज तिवारी, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं कि हम NDMC एरिया में खड़े हैं. यहां पूरी दिल्ली से प्रदूषण कम होगा क्योंकि धूल को मारने के लिए हमारे द्वारा ये प्रयास किए जा रहे हैं और सड़कों पर छिड़काव किया जा रहा है. ये पूरी दिल्ली में क्यों नहीं हो सकता ? "76 हज़ार करोड़ जहां का बजट हो ,वहां की मुख्यमंत्री केवल झूठ बोलने के लिए हैं क्या? "

यह भी पढ़ें: दिल्ली में चंद्रेशखर आजाद को झटका, आजाद समाज पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बिजली सब्सिडी पर सरकार ला रही नया सिस्टम, जानें क्या है तैयारी?
दिल्ली में बिजली सब्सिडी पर सरकार ला रही नया सिस्टम, जानें क्या है तैयारी?

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget