एक्सप्लोरर

Delhi: राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर BJP सांसद बांसुरी स्वराज की सफाई, कहा- 'सच्चाई ये है कि मैंने...'

Bansuri Swaraj On National Anthem Controversy: बांसुरी स्वराज पर राष्ट्रगान के अपमान के आरोप पर सोशल मीडिया पर पूरा वीडियो साझा कर सफाई दी है. उन्होंने आग्रह किया था कि राष्ट्रगान सही ढंग से गाया जाए.

नई दिल्ली से बीजेपी सांसद और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला राष्ट्रगान से जुड़ा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन पर राष्ट्रगान का "अपमान" करने का आरोप लगाया गया. हालांकि बांसुरी स्वराज ने खुद सामने आकर इस पूरे विवाद पर सफाई दी और कहा कि सच्चाई को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर फैला अधूरा वीडियो

मामला तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर बांसुरी स्वराज का एक अधूरा वीडियो तेजी से फैलने लगा. वीडियो देखकर कई यूजर्स ने दावा किया कि बीजेपी सांसद ने राष्ट्रगान को बीच में ही रुकवा दिया और यह राष्ट्रगान के सम्मान के खिलाफ है. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और विवाद ने तूल पकड़ लिया.

बांसुरी स्वराज ने पेश किया पूरा वीडियो

बढ़ते विवाद के बीच बांसुरी स्वराज ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष साफ किया. उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर अधूरा वीडियो फैलाया जा रहा है. सच्चाई ये है कि मैंने आग्रह किया था कि राष्ट्रगान पूरा और सही ढंग से गाया जाए. यह पूरा वीडियो है जहाँ हमने गर्व और सम्मान के साथ पूरा राष्ट्रगान गाया."

इसके साथ ही उन्होंने पूरा वीडियो साझा किया जिसमें साफ दिख रहा है कि राष्ट्रगान बिना रुके और पूरे आदर के साथ गाया गया.

कांग्रेस और विपक्ष ने साधा निशाना

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, विपक्षी दलों के नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोलना शुरू कर दिया. कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर बांसुरी स्वराज को ट्रोल किया और पूछा कि आखिर बीजेपी सांसद राष्ट्रगान के साथ ऐसी लापरवाही कैसे कर सकती हैं.

वहीं, बीजेपी नेताओं ने बांसुरी स्वराज का बचाव करते हुए कहा कि यह सब विपक्ष की चाल है. आधे-अधूरे वीडियो से गुमराह करने की कोशिश की जा रही है. पार्टी ने साफ कहा कि बांसुरी स्वराज ने जो किया वह राष्ट्रगान और राष्ट्रगौरव के सम्मान में ही किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर IMD का आया ये अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर IMD का आया ये अपडेट
'उम्मीद थी कि PM मोदी किसी चोर को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल
'उम्मीद थी कि PM मोदी किसी चोर को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget