एक्सप्लोरर

असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ के दौरान कहा 'जय फिलिस्तीन' तो BJP बोली, 'एक एजेंडे के तहत...'

Asaduddin Owaisi News: लोकसभा में असदुद्दीन ओवैसी का शपथ तब चर्चा में आ गया जब उन्होंने 'जय फिलिस्तीन' का नारा लगाया. बाद में प्रोटेम स्पीकर ने इसे कार्यवाही से हटा दिया.

Delhi News: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi ) ने लोकसभा में शपथ लेने के दौरान 'जय फिलिस्तीन' कहा. इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी के प्रवक्ता आरपी सिंह (RP Singh) ने कहा कि ''एआईएमआईएम (AIMIM) नेता असदुद्दीन ओवैसी एक एजेंडे के तहत काम कर रहे हैं. शपथ ग्रहण एक पवित्र मामला है और इसमें राजनीति लाना निंदनीय है. उन्होंने मुस्लिम ब्रदरहुड को मद्देनज़र इस प्रकार का नारा लगया है. फिलिस्तीन की चर्चा करनी है तो संसद सत्र में कर लेना."

शपथ  ग्रहण के बाद असदुद्दीन ओवैसी सदन से बाहर निकले तो उनसे मीडिया ने ऐसा कहने की वजह पूछी. ओवैसी ने कहा, ''  जो मैंने कहा वह सबके सामने हैं. किसने क्या-क्या नहीं कहा. मैंने कहा - जय भीम , जय फिलिस्तीन.''

फिलिस्तीन पर महात्मा गांधी की बात सुन लीजिए - ओवैसी
इस पर एक पत्रकार ने पूछा कि क्या यह संविधान के खिलाफ नहीं? इस पर ओवैसी ने कहा, ''मेरा बयान संविधान के खिलाफ कैसे है. संविधान में कौन सा प्रोविजन है. दूसरों ने क्या क्या कहा, वह भी तो सुन लीजिए. मुझे जो बोलना था बोल दिया ना.'' आपका उद्देश्य क्या था? इस पर ओवैसी ने कहा, ''मजलूम की आवाज थी. महात्मा गांधी ने फिलिस्तीन को लेकर जो कहा था वह सुन लीजिए.''

शपथ ग्रहण में दिखा सबका अलग-अलग रूप
18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दो दिन तक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिस दौरान राजनीतिक पार्टियों का अलग-अलग रूप देखने को मिला. कोई मराठी तो कोई संस्कृत में शपथ लेता दिखा तो राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कुछ नेताओं ने संविधान की प्रति हाथ में रखकर शपथ ली. इन सबके बीच ओवैसी की शपथ काफी चर्चा में रही जब उन्होंने शपथ के बाद 'जय फिलिस्तीन' के नारे लगाए. 

उधर, बीजेपी नेता ने किशन रेड्डी ने ओवैसी के बयान को संसद के नियम के खिलाफ बताया. रेड्डी ने मांग की कि इसे रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए. बता दें कि ओवैसी हैदराबाद से निर्वाचित होकर संसद पहुंचे हैं. उन्होंने बीजेपी की माधवी लता को हराया है.

ये भी पढ़ें- 'हम अपनी दलील...', हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत तो क्या बोले उनके वकील?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget