एक्सप्लोरर

Bhajanpura Murder Case: भजनपुरा मर्डर केस में मुख्य आरोपी समीर गिरफ्तार, माया गैंग के बिलाल को भी पुलिस ने दबोचा

Bhajanpura Murder Case: दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि भजनपुरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है. इस मामले में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं. आगे की जांच जारी है.

Bhajanpura Murder News: दिल्ली स्थित भजनपुरा में हुए हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी समीर उर्फ माया को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. समीर उर्फ माया वही है जो डॉन बनने के लिए इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ वीडियो डालता था. स्पेशल सेल ने हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया. इसके अलावा, पुलिस ने माया गैंग के सदस्य बिलाल गनी उरग मल्लू को भी गिरफ्तार किया है.

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार डीसीपी नॉर्थईस्ट जॉय एन तिर्की ने बताया कि  भजनपुरा हत्याकांड के सिलसिले में बिलाल गनी उर्फ मल्लू (18 वर्ष) नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को रात करीब 2 बजे सिग्नेचर ब्रिज के पास से पकड़ा गया. 29 अगस्त को गिरफ्तार आरोपी अपने 4 अन्य साथियों के साथ मृतक और घायल व्यक्ति के साथ रोड रेज में शामिल था.

बावर्ची और बिरयानी की तलाश जारी

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि भजनपुरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को स्पेशल सेल ने पकड़ लिया है. इस मामले में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं. आगे की जांच जारी है. एबीपी न्यूज ने बुधवार को ही माया गैंग के शमील होने की बात बताई थी. सूत्रों के मुताबिक हाल ही में बालिग हुआ है माया उफ समीर. वह बाल सुधार गृह में भी पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ था. माया जुर्म की दुनिया का बादशाह बनना चाहता है. बता दें कि माया के गैंग ने दिल्ली में जरायम की दुनिया में दहशत मचा रखी है.​​ फिलहाल, वारदात में शामिल माया के अलावा बावर्ची और मामा बिरयानी की भी पुलिस तलाश में जुटी है. 

मंगलवर रात को हुई थी हरप्रीत की हत्या

फिलहाल, वारदात में शामिल माया के अलावा बावर्ची और मामा बिरयानी की भी पुलिस तलाश में जुटी है. बता दें कि मंगलवार की रात माया गैंग के लोगों ने अमेजन के सीनियर मैनेजर हरप्रीत की मामूली कहासुनी के बाद हत्या कर दी थी. हत्या के इस मामले में सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिलने के बाद दिल्ली पुलिस माया गैंग के लोगों की गिरफ्तारी में जुटी है.  

G20 Summit 2023 India: दिल्ली के 8 बड़े अस्पताल हाई अलर्ट पर, सौरभ भारद्वाज का आदेश- 'चिकित्सकीय लाप​रवाही स्वीकार्य नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल बोले, 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से...'
अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल बोले, 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget