एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में बाबा रामदेव, कहा- 'चमत्कार देखना हो तो...'

स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) ने बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) का समर्थन करते हुए कहा कि कुछ पाखंडी धीरेंद्र शास्त्री पर टूटकर पड़े हैं.

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप लगे हैं. अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) उतर आए हैं. स्वामी रामदेव ने कहा है, "कुछ पाखंडी धीरेंद्र शास्त्री पर टूटकर पड़े हैं और पूछ रहे हैं कि बालाजी की कृपा क्या है, हनुमान जी की कृपा क्या है? जिन्हें बाहर की आंखों से देखना हो, वो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पूछें, लेकिन जिन्हें तर्क-वितर्क करना हो, वो रामभद्राचार्य जी के पास आ जाओ और चमत्कार देखना हो, तो इनके शिष्य धीरेंद्र शास्त्री के पास चले जाओ."

स्वामी रामदेव ने आगे कहा, "मैं मीडिया के लोगों को ज्यादा फोन नहीं करता, लेकिन कहना चाहता हूं कि सब जगह पाखंड मत ढूंढो, ये सच है जो दिख रहा है और जो आंखों से दिख रहा है, वो एक प्रतिशत है. आप लोग सनातन को आगे बढ़ाने के लिए काम करें."

'भारत में चादर चढ़ाना और कैंडल जलाना तो आस्था, लेकिन'

इससे पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी कहा, "भारत में चादर चढ़ाना और कैंडल जलाना तो आस्था है, लेकिन अर्जी का नारियल बांधना अंधविश्वास है. पता नहीं लोग इतना दोगलापन कहां से लाते हैं. उन्होंने कहा कि देश में हिंदू बाबाओं के खिलाफ खास अभियान चलाया जा रहा है. इसी के चलते उन्हें भी निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन वे इससे नहीं डरते."

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर क्या है आरोप?

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर में श्रीराम चरित्र-चर्चा का आयोजन हुआ था, जहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगा था. इस दौरान अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जादू-टोने और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर दिव्य दरबार और प्रेत दरबार की आड़ में जादू-टोना को बढ़ावा दिए जाने का आरोप था. इसके बाद से ही विवाद जारी है.

ये भी पढ़ें- Delhi Politics: सीएम केजरीवाल ने उपराज्यपाल को लिखा खत, पूछा- 'आपसे शनिवार को मिलूं या अपनी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लोगों से 19 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
दिल्ली: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लोगों से 19 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
दिल्ली में शुरू हुआ 35वां मैंगो फेस्टिवल, अंगूर जैसे से लेकर पपीते जितने बड़े आम बने आकर्षण
दिल्ली में शुरू हुआ 35वां मैंगो फेस्टिवल, अंगूर जैसे से लेकर पपीते जितने बड़े आम बने आकर्षण
इज्जत बचाने के नाम पर सच नहीं छिपाया जा सकता, DNA Test पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
इज्जत बचाने के नाम पर सच नहीं छिपाया जा सकता, DNA Test पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
SIR ड्यूटी पर कांग्रेस का आरोप, सरकारी शिक्षकों को काम पर लगाने से बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
शिक्षकों की SIR ड्यूटी पर दिल्ली कांग्रेस का आरोप, कहा- इससे बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

वीडियोज

Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget