एक्सप्लोरर

'दिल्ली में आयुष्मान योजना प्रचार की भेंट चढ़ी', देवेंद्र यादव बोले- 'निजी अस्पतालों की...'

Delhi News: दिल्ली में आयुष्मान योजना पर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का हमला. देवेन्द्र यादव बोले 3 करोड़ आबादी की तुलना में केवल 3,63,524 आयुष्मान कार्ड बने.

Devendra Yadav News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस योजना को लागू करने में सरकार ने करोड़ों रुपये प्रचार पर खर्च कर दिए, लेकिन जमीन पर इसकी हालत बेहद कमजोर है. यादव के अनुसार, 10 अप्रैल को शुरू की गई इस योजना से अब तक महज 93 अस्पताल ही जुड़े हैं.

जबकि दिल्ली में सैकड़ों निजी अस्पताल मौजूद हैं और अधिकतर बड़े अस्पताल इससे दूरी बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि योजना की शुरुआत के समय भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा और हर्ष मल्होत्रा को बुलाया गया. लेकिन योजना को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू करने में सरकार नाकाम रही.

3 करोड़ की आबादी वाली राजधानी में बने महज 3,63,524 आयुष्मान कार्ड

देवेन्द्र यादव का आरोप है कि बीजेपी सरकार ने इस योजना को भी अपनी प्रचार नीति का हिस्सा बना दिया है. यादव ने स्पष्ट किया कि निजी अस्पतालों को सरकार से तय की गई इलाज और जांच की दरें स्वीकार नहीं हैं, क्योंकि ये दरें बाजार दरों की तुलना में केवल 30-40 प्रतिशत हैं. इसके चलते अस्पताल प्रबंधन योजना से जुड़ने से हिचक रहा है.

विशेषज्ञों के हवाले से उन्होंने बताया कि यही कारण है कि बड़े अस्पताल इस योजना से दूर हो रहे हैं. उन्होंने राजधानी की करीब 3 करोड़ आबादी की तुलना में केवल 3,63,524 आयुष्मान कार्ड बनने को सरकार की नाकामी करार देते हुए कहा कि, अब तक केवल 17,318 मरीजों को इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती किया गया, जो अपने आप में दर्शाता है कि योजना कितनी सीमित दायरे में रह गई है.

सरकारी अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर की भारी कमी- देवेन्द्र यादव

यादव ने आरोप लगाया कि चाहे AAP की सरकार रही हो या अब बीजेपी की सरकार, दोनों ही गरीबों को सस्ती और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं देने में असफल रही हैं. उन्होंने कहा कि अस्पतालों को पेमेंट मिलने में देरी हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है, और यही कारण है कि निजी क्षेत्र योजना में रुचि नहीं दिखा रहा.

उन्होंने चेताया कि अगर सरकार की यही नीति रही तो वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली में आयुष्मान योजना औपचारिक तौर पर खत्म हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में जनसंख्या के अनुपात में इंफ्रास्ट्रक्चर की भारी कमी है, ज्यादातर अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, जांच मशीनें और जरूरी दवाइयों की कमी बनी रहती है.

यादव ने कहा कि, अगर सरकार वाकई इस योजना को सफल बनाना चाहती है, तो उसे पहले अपने 38 सरकारी अस्पतालों को दुरुस्त करना होगा और 11 केंद्रीय अस्पतालों में प्राथमिकता के आधार पर इलाज सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि गरीबों को वास्तव में इस योजना का लाभ मिल सके.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, BJP बोली- नेता विपक्ष गोवा घूम रहीं...
दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, BJP बोली- नेता विपक्ष गोवा घूम रहीं...

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget