एक्सप्लोरर

'बढ़ते अपराध पर गृह मंत्री कब एक्शन लेंगे', बुजुर्ग की हत्या के बाद अरविंद केजरीवाल का केंद्र से सवाल

Delhi Crime: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का आरोप है कि जब से अमित शाह गृह मंत्री बने हैं, तब से दिल्ली के अंदर स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. इनसे दिल्ली संभल नहीं रही है.

Delhi Crime News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को साउथ दिल्ली के पंचशील पार्क इलाके में हुई बुजुर्ग की हत्या मामले में उनके परिजनों से मुलाकात की. वह शाम करीब चार बजे मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. अरविंद केजरीवाल ने परिजनों से हत्या के बारे में जानकारी ली और उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया. 

उन्होंने कहा कि पंचशील पार्क में बुजुर्ग की हुई निर्मम हत्या से दिल्ली में हर कोई डरा हुआ है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा, 'दिल्ली में के बढ़ते अपराध पर आखिर आप कब एक्शन लेंगे? उन्होंने कहा कि व्यापारियों को फिरौती की कॉल आ रही है. शूटआउट हो रहे हैं और महिलाएं तक असुरक्षित हैं. दिल्ली में चारों तरफ अपराध ही अपराध हो रहा है. इसके बावजूद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं.

पीड़ित परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम अभी पंचशील पार्क में हैं, जो दिल्ली का एक तरह से सबसे पॉश इलाका माना जाता है. यहां पर अभी कुछ दिन पहले एक 64 साल के बुजुर्ग की गला काटकर हत्या कर दी गई. मैं अभी-अभी उनके परिवार से मिलकर आ रहा हूं. 

'दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित नहीं' 

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, 'हम उनके घर के सामने ही खड़े हैं. उनका परिवार बहुत सदमे और दुख में है. उन्हें पता नहीं चल पा रहा है कि यह क्यों और कैसे हुआ? वह दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक थे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस घटना से अन्य सीनियर सिटीजन भी सदमे में हैं. व्यापारियों को फिरौती की कॉल आ रही हैं. दिल्ली में शूटआउट्स हो रहे हैं. महिलाएं असुरक्षित हैं. 

मैं, गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आप कब इसके खिलाफ एक्शन लेंगे. जब से अमित शाह गृह मंत्री बने हैं, तब से दिल्ली के अंदर स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. इनसे दिल्ली संभल नहीं रही है. दिल्ली का बहुत बुरा हाल हो गया है. मैं, उम्मीद करता हूं कि आने वाले दिनों में स्थिति में कुछ सुधार हो.

'ये कैसी शिक्षा जिसमें 9वीं और 11वीं के 3 लाख बच्चे हुए फेल', विजेंद्र गुप्ता का AAP पर बड़ा आरोप

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
Delhi News: दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget