एक्सप्लोरर

जनता की अदालत में बोले अरविंद केजरीवाल, 'दिल्ली में मेरे पास रहने के लिए घर तक नहीं'

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से आयोजित 'जनता की अदालत' में शामिल होकर अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज किया. 

Arvind Kejriwal in Janta ki Adalat News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को जंतर मंतर पर आयोजित 'जनता की अदालत' में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों का भी आगाज कर दिया.

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए कहा, "इन नेताओं (बीजेपी) को केस और मुकदमों का फर्क नहीं पड़ता, इनकी चमड़ी मोटी है. हालांकि, मैं ऐसा नहीं हूं. मैं नेता नहीं हूं, मेरी चमड़ी मोटी नहीं है. मुझे झूठे केस लगने से फर्क पड़ता है. मुझे चोर और भ्रष्टाचारी कहा जाता है तो फर्क पड़ता है. मैं बहुत दुखी हूं इसलिए इस्तीफा दिया. मैंने अपने जीवन में केवल इज्जत और ईमानदारी कमाई है. मेरे बैंक में कोई पैसा नहीं है."

'दिल्ली में रहने के लिए घर तक नहीं'
सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "10 साल के बाद मैंने सीएम के पद से इस्तीफा दिया है. कुछ देर में मुख्यमंत्री आवास भी छोड़ दूंगा. आज दिल्ली में रहने के लिए मेरे पास घर भी नहीं है."

'अगर बेईमान होता तो सारे पैसे खा जाता'- अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "अगर मैं बेईमान होता तो दिल्ली को फ्री बिजली कैसे देता? बिजली का बिल फ्री करने के लिए 3 हजार करोड़ रुपये लगते हैं. अगर बेईमान होता तो शिक्षा, स्वास्थ्य में काम, महिलाओं के लिए फ्री यात्रा कैसे देता? मैं सारे पैसे खा जाता." उन्होंने आगे कहा, "22 राज्यों में सरकार है लेकिन कहीं बिजली फ्री नहीं है, कहीं महिलाओं के लिए यात्रा फ्री नहीं है, तो चोर कौन हुआ?"

सभी 70 विधानसभाओं में लगेगी जनता की अदालत
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई योजनाओं के तहत सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनता की अदालत लगाएंगे. साथ ही जनता से सवाल पूछेंगे कि आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदार सरकार है या नहीं? वह जनता ये भी पूछेंगे कि लोग उन्हें ईमानदार मानते हैं या नहीं?

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति मामले में 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए थे. उन्होंने 15 सितंबर सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था और फिर 17 सितंबर को उन्होंने सीएम पद छोड़ दिया. अरविंद केजरीवालने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि जब तक जनता की अदालत में उन्हें ईमानदार साबित नहीं किया जाता, तब तक वह दिल्ली में सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे. 

दिल्ली के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकम की आठ गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: तरुण हत्याकांड में नाबालिग बताकर आरोपी ने की थी बचने की कोशिश, अब MCD रिकॉर्ड से खुला राज
तरुण हत्याकांड: नाबालिग बताकर आरोपी ने की थी बचने की कोशिश, अब MCD रिकॉर्ड से खुला राज
जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पर हुई FIR? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान
जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पर हुई FIR? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
दिल्ली-NCR में फिर चढ़ा पारा, गर्मी से लोग बेहाल, पालम में तापमान 40 के पार
दिल्ली-NCR में फिर चढ़ा पारा, गर्मी से लोग बेहाल, पालम में तापमान 40 के पार

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget