एक्सप्लोरर

Delhi News: जेल में CM अरविंद केजरीवाल ने पढ़ीं ये किताबें, कहा- 'CCTV कैमरे से...'

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को बचाने के लिए सभी को एक साथ आना होगा. पार्टी महत्वपूर्ण नहीं है, देश को बचाना जरुरी है.

Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें तिहाड़ जेल वापस जाने को लेकर कोई ‘‘तनाव या चिंता’’ नहीं है. उन्होंने देश बचाने के लिए जेल जाने को अपने ‘‘संघर्ष’’ का हिस्सा बताया. इसके साथ ही उन्होंने तिहाड़ जेल में बिताए हुए समय को याद किया. उन्होंने कहा कि जेल में दो बार गीता पढ़ी है, इससे उनका नजरिया बिल्कुल बदल गया है.

सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि एक जून को खत्म होगी. सुप्रीम कोर्ट ने कथित आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से गिरफ्तार किये गये केजरीवाल को मौजूदा लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के वास्ते 10 मई को अंतरिम जमानत दे दी थी.

'यदि मुझे वापस जाना पड़ा तो...'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतरिम जमानत मिलने से पहले लगभग एक महीने जेल में रहने के दौरान उन्होंने तिहाड़ जेल में दो बार ‘गीता’ पढ़ी. उन्होंने दावा किया कि इससे उनका नजरिया बदल गया है. तिहाड़ जेल वापस भेजे जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कोई तनाव या चिंता नहीं है. यदि मुझे वापस जाना पड़ा तो मैं वापस जाऊंगा. मैं इसे देश को बचाने के अपने संघर्ष का हिस्सा मानता हूं.’’

सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे नजर रखी जाती थी- सीएम

जेल में बिताये समय को याद करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने ‘गीता’, ‘रामायण’ और देश के राजनीतिक इतिहास सहित तीन-चार किताबें पढ़ीं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से उन पर 24 घंटे नजर रखी जाती थी, जिनकी निगरानी 13 जेल अधिकारियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा भी की जाती थी. केजरीवाल ने कहा, ‘‘जरा कल्पना कीजिए कि आपकी हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है. इससे जीवन मुश्किल हो जायेगा. मेरे लिए निश्चिंत होने का कोई समय नहीं था.’’

चुनावी बॉण्ड के मुद्दे पर केंद्र पर किया हमला

AAP संयोजक ने चुनावी बॉण्ड के मुद्दे पर कहा कि यदि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ सत्ता में आता है, तो स्वतंत्र भारत के 'सबसे बड़े घोटाले' की जांच का आदेश दिया जायेगा. सीएम ने कहा कि अगर उन्हें फांसी भी हो जाए तो भी ‘आप’ खत्म नहीं होगी. 

मुझे फांसी हुई तो भी AAP ख़त्म नहीं होगी- सीएम

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहता हूं कि केजरीवाल को फांसी दे दो अगर आपको लगता है कि फांसी देने से आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी. ‘आप’ एक पार्टी नहीं है, यह एक सोच है. एक केजरीवाल मरेगा, सैकड़ों और पैदा हो जायेंगे.’’आबकारी नीति मामले में ‘आप’ को आरोपी बनाये जाने के सवाल पर सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि जल्द ही अन्य सभी विपक्षी दलों को अलग-अलग मामलों में आरोपी बनाया जाएगा और उनके खाते फ्रीज कर दिए जायेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी देश को बचाने के लिए कुछ भी करेगी.

ये भी पढ़ें: Delhi Lok Sabha Elections: दिल्ली में मतदान को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद, 60 हजार जवानों की ड्यूटी, ड्रोन-CCTV से नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर किसी ने संसद मार्च में गुंडागर्दी की है तो...', अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर बड़ा बयान
'अगर किसी ने संसद मार्च में गुंडागर्दी की है तो...', अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर बड़ा बयान
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP Protest: CJI ने कहा 'हमें लाठीचार्ज के वीडियो देखने में इंटरेस्ट नहीं', अभिजीत दीपके का आया ऐसा रिएक्शन
CJI ने कहा 'हमें लाठीचार्ज के वीडियो देखने में इंटरेस्ट नहीं', अभिजीत दीपके का आया ऐसा रिएक्शन

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget