एक्सप्लोरर

'बीजेपी ने AAP को बदनाम करने के लिए सारी हदें पार की', अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए. हम आपस में दुश्मन नहीं हैं. बीजेपी को अपना काम बताकर चुनाव लड़ना चाहिए.

Arvind Kejriwal On BJP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (29 जनवरी) को बादली से प्रत्याशी अजेश यादव और तिमारपुर से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने गंदी राजनीति करने की हदें पार कर दी. बीजेपी की हरियाणा सरकार ने दिल्ली के लिए यमुना में अमोनिया वाला जहरीला पानी भेज दिया. 

उन्होंने कहा कि गनीमत यह रही कि हरियाणा सरकार की इस बदनीयती का हमें समय रहते पता चल गया. हमने उस पानी को डायवर्ट कर दिया. अगर वह पानी दिल्ली के लोगों के घरों में पहुच जाता तो कितने लोग बीमार पड़ जाते? 

'हम आपस में दुश्मन नहीं'

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, "हमारी सरकार ने समय रहते सारा पानी डायवर्ट कर दिया. हरियाणा से आ रहे पानी में 7 पीपीएम अमोनिया है. यह मान भी रहे हैं कि इतना अमोनिया है. 7 पीपीएम अमोनिया युक्त पानी से शरीर में कई बीमारियां हो सकती है. इन्होंने ऐसा इसलिए किया कि दिल्ली में ढेरों लोग बीमार हो जाएंगे तो केजरीवाल बदनाम हो जाएगा." 

आप प्रमुख ने कहा, "ऐसी राजनीति नहीं होनी चाहिए. हम आपस में दुश्मन नहीं हैं. बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक ही देश का हिस्सा है. बीजेपी को अपना काम बताकर चुनाव लड़ना चाहिए. बीजेपी को बताना चाहिए कि वह क्या काम करेगी?" 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "बीजेपी वाले दिल्ली के लोगों को बीमार कर या जान को खतरे में डालकर चुनाव लड़ना चाहते हैं. दिल्ली वालों से मैं कहता हूं] मैं जब तक हूं, चिंता मत करना. मैं दिल्ली के लोगों को पीने के लिए गंदा पानी नहीं भेजने दूंगा. आपके घर में जहरीला पानी नहीं आने दूंगा." 

AAP के टॉप 5 नेताओं को जेल भेजा

बीजेपी ने मुझे बदनाम करने के लिए मेरे साथ आप के टॉप 5 नेताओं को जेल भेजा. उन्होंने लोगों से कहा, "इन लोगों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को परेशान किया. इन्होंने आम आदमी पार्टी पर जितने अत्याचार किए, दुनिया के इतिहास में आज तक किसी पार्टी और नेता के साथ ऐसा नहीं हुआ होगा. आम आदमी पार्टी के टॉप के 5 बड़े नेताओ को जेल में डाल दिया."

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह जेल में डाल दिया. मेरे साथ-साथ इन्होंने पूरी दिल्ली के लोगों को बहुत परेशान किया. मेरे पीछे इन्होंने सड़कें नहीं बनने दी, सीवर साफ नहीं होने दी, पानी गंदा करा दिया. इन्होंने दिल्ली में इतनी अफरा-तफरी मचा दी. ताकि केजरीवाल बदनाम हो जाए. जेल से आने के बाद मैंने तेज गति से कई सारे काम कराएं हैं. कई काम रह गए है. सरकार बनने के बनने के बाद एक-एक कर सारी सड़कें ठीक करा दूंगा. पानी और सीवर ठीक करा दूंगा. 10 मार्च तक ये काम करा दूंगा."

Shikhar Sammelan Delhi: 'मैं काम करता हूं BJP वाले...', एबीपी शिखर सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल बोले

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला
दिल्ली को IT हब बनाने की तैयारी, औद्योगिक नीति 2026 को मंजूरी
दिल्ली को IT हब बनाने की तैयारी, औद्योगिक नीति 2026 को मंजूरी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget