एक्सप्लोरर

'आम आदमी ने आज के दिन अपनी ताकत पहचानी थी, अब तक...', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

Samvidhan Divas: संविधान दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है कि हम अन्याय और तानाशाही के खिलाफ पहले से ज्यादा मजबूती से खड़े हैं. संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी.

26 November Constitution Day: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अपने एक्स पोस्ट में संविधान दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है. ये हमारे अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है. 

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, "बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान निर्माताओं के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं. दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा, 'हमारा संविधान हमारी पहचान है, और इसे बचाना हमारा धर्म है." 

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि 26/11 के कायराना आतंकवादी हमले में शहीद हुए मासूम नागरिकों और हमारे वीर जवानों की याद आज भी हर भारतीय के दिल में ताजा है. हम उन सभी शहीदों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने प्राण देकर निर्दोषों की जान बचाई. आइए, इस दिन संकल्प लें कि आतंकवाद के खिलाफ हम सब सदा मजबूती से खड़े रहेंगे. जय हिंद.

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि साल 2012 में आज का ये दिन इतिहास का वो पल है, जब देश के आम आदमी ने अपनी ताकत पहचानी और आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी. अब तक का हमारा ये सफर संघर्ष, बलिदान और जीत की कहानियों से भरा रहा है.

पिछले एक साल में हमें मिटाने की लाख कोशिशें हुईं, लेकिन हमारी ईमानदारी, जनता के प्यार और कार्यकर्ताओं के हौसले ने हमें और मजबूत बना दिया. हम अन्याय और तानाशाही के खिलाफ पहले से ज्यादा मजबूती से खड़े हैं. संविधान और लोकतंत्र बचाने की हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी. पार्टी के इस स्थापना दिवस पर देश को और बेहतर बनाने का संकल्प लें. जय हिंद.

'AAP की क्रांति को देश के हर कोने में पहुंचाएंगे'

दिल्ली की सीएम आतिशी ने आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि 12 साल पहले शुरू हुई इस क्रांति ने करोड़ों लोगों के दिलों में काम की राजनीति के जरिए उम्मीद और बदलाव का सपना जगाया और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इस सपने को पूरा किया जा रहा है.

12 साल का यह सफर आसान नहीं था. हर दिन एक नई चुनौती आई लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत, विश्वास और जनता के प्यार से हम आगे बढ़ते रहे. आइए, इस स्थापना दिवस पर हम संकल्प लेते हैं कि आम आदमी को बेहतर जिंदगी देने की इस क्रांति को देश के हर हिस्से में पहुंचाएंगे और भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाएंगे.

'आज का दिन आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है'

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने अपने पोस्ट में लिखा है कि 2012 का यह दिन इतिहास में एक नई दिशा का प्रतीक है, जब आम आदमी ने अपनी ताकत पहचानी और ‘आम आदमी पार्टी’ का गठन हुआ। आज आम आदमी पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि उम्मीदों, हौसले और बदलाव की प्रेरणा का प्रतीक बन गई है. 

इस सफर में हर कदम चुनौतियों से घिरा रहा, लेकिन हर संघर्ष ने हमें और दृढ़ किया है. हर बार हमें तोड़ने की तमाम कोशिशें हुईं, पर हमारी ईमानदारी और जनता का अटूट विश्वास ढाल बनकर खड़ा रहा. ये यात्रा सिर्फ तानाशाही सत्ता के खिलाफ नहीं, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था के निर्माण की है जहां हर नागरिक को सम्मान, शिक्षा और अवसर मिले.

हमने अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की, लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर डटे रहे. यह स्थापना दिवस हमें एक नई ऊर्जा देता है. न सिर्फ पीछे मुड़कर देखने का, बल्कि आगे बढ़ने का, एक ऐसे समाज के निर्माण का जो समानता, सच्चाई और न्याय के मूल्यों पर खड़ा हो.

काला जठेड़ी गैंग का शॉर्प शूटर गिरफ्तार, अवैध असलहा और चोरी की स्कूटी बरामद, जानें कितने मामलों में है आरोपी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget