एक्सप्लोरर

Delhi Drinking Water: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, अब 24 घंटे मिलेगा पीने का साफ पानी, अरविंद केजरीवाल का ऐलान

Delhi Drinking Water News: आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (24 दिसंबर) को राजेंद्र के एक घर से शुद्ध पेयजल सेवा की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि अब दिल्ली वालों को 24 घंटे साफ पानी मिलेगा.

Arvind Kejriwal On Delhi Drinking Water: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) मंगलवार को राजेंद्र नगर के पांडव नगर इलाके में पहुंचे. वहां पहुंचकर उन्होंने एक घर में नल से पानी पिया. उसके बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अब हर घर में नल से पीने का साफ पानी 24 घंटे मिलेगा.

इस मौके पर आप विधायक दुर्गेश पाठक और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे. उन्होंने  साफ पानी की आपूर्ति की शुरुआत करते हुए कहा कि जल्द ही दिल्ली के घर-घर में 24 घंटे पाइपलाइन से पीने का साफ और स्वच्छ पानी पहुंचेगा. 

राजेंद्र नगर के जिस घर से उन्होंने साफ पानी की आपूर्ति की शुरुआत की, उस घर का नल उन्होंने सभी के सामने खुद खोला. नल खोलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी की तरह हाथ लगाकर पानी पिया. उसके बाद एक व्यक्ति ने ग्लास में पानी निकालकर दिया. 

यहां से हुई 24 घंटे पानी सेवा की शुरुआत

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को बधाई. आज बड़ा दिन है. हम सब लोगों का सपना था कि दिल्ली में 24 घंटे टोटी से साफ पानी आना चाहिए. आज इस सपने की शुरुआत हो रही है. राजेंद्र नगर से यह शुरुआत हो रही है. मैं, कुछ घरों के अंदर गया हूं. मैंने वहां नल से पानी पिया. 500 घर के अंदर आज से 24 घंटे पानी आना शुरू हो गया है.

साल 2015 में जब हमने दिल्ली की जिम्मेदारी संभाली की तब 50 से 60 प्रतिशत दिल्ली में टैंकर से पानी मिलता था. अब 95 प्रतिशत पाइप लाइन से पानी घरों में जा रहा है. दिल्ली में 8 से 10 घंटे के पावर कट लगते थे. मैंने कहा कि 24 घंटे बिजली कर दूंगा जिसे पूरा कर दिखाया. 

अब मेरा मकसद है, दिल्ली में 24 घंटे टूटी से साफ पानी आए. साल 2020 के चुनाव में मैंने सभी से ये वादा किया था. पूरी दिल्ली में कुछ सालों में 24 घंटे साफ पानी देंगे.

बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड को 1250 एमजीपरी पानी की दिल्ली में जरूरत है. हम 1400 एमजीडी पानी बनाएंगे. इसके लिए ढाई हजार ट्यूबल बनाई जाएगी. पानी में अमोनिया की ज्यादा मात्रा को भी खत्म करेंगे. 

गंदे पानी की शिकायत पर केजरीवाल का एक्शन 

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से दिल्ली में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत यहां रहने वाले लोग कर रहे थे. लोगों का कहना था कि गंदा पानी पीने से काफी संख्या में लोग बीमार हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के नेताओं इस मसले को लेकर दिल्ली सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Delhi Congress Candidate List: सीएम आतिशी के खिलाफ कांग्रेस किसे बनाएगी प्रत्याशी, इस महिला नेता का नाम तय

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली: RML अस्पताल का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने को तैयार, जल्द मिलेगा आधुनिक इलाज
दिल्ली: RML अस्पताल का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने को तैयार, जल्द मिलेगा आधुनिक इलाज
कौन हैं सौरव दास जो CJP की तरफ से जेपी नड्डा से मिलने गए, इस फील्ड में है महारत हासिल
कौन हैं सौरव दास जो CJP की तरफ से जेपी नड्डा से मिलने गए, इस फील्ड में है महारत हासिल
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अब जागी दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता का आया पहला बयान
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अब जागी दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता का आया पहला बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget