एक्सप्लोरर

दिल्ली HC में जमानत याचिका पर उमर खालिद के वकील की दलील, कहा- ‘हिंसा का आरोप नहीं’

Umar Khalid: दिल्ली दंगों की साजिश के आरोपी उमर खालिद की शुक्रवार को सभी दलीलें पूरी कर ली गईं. जस्टिस नवीन चावला की बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को करने का आदेश दिया है.

Delhi News: 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश मामले में आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका के मामले में शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में दलील पूरी की. उमर खालिद के वकील ने हाईकोर्ट के सामने दलील दी कि खालिद के खिलाफ हिंसा या धन जुटाने का कोई आरोप नहीं है. 

वकील त्रिदीप पेस ने जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस शलिंदर कौर की बेंच के सामने दलील दी कि मामले में बाकी के आरोपियों की तरह खालिद भी विचाराधीन कैदी के रूप में लंबे वक्त तक जेल में रहने के आधार पर जमानत की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा खालिद के वकील ने ये भी दलील दी कि वह मामले में पहले से ही जमानत पा चुके चार सह-आरोपियों के साथ समानता का भी दावा कर रहें हैं. 

‘खालिद ने हिंसा का आह्वान नहीं किया’
वकील त्रिदीप पेस ने आगे कहा कि खालिद की ओर से एकमात्र प्रत्यक्ष कृत्य महाराष्ट्र के अमरावती में दिया गया भाषण था, इस भाषण में भी खालिद की ओर से हिंसा का आह्वान नहीं किया गया है. यह भाषण अहिंसा के गांधीवादी सिद्धांतों का आह्वान करने वाला भाषण है जिसमें कहा गया कि हमें इस कानून (नागरिकता संशोधन अधिनियम) का विरोध करना चाहिए. आपको बता दें कि उमर खालिद को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था और उसपर दिल्ली दंगों की आपराधिक साजिश, दंगा, गैरकानूनी सभा के साथ-साथ UAPA के अलावा बाकी कई अपराधों का आरोप लगाया गया था. तभी से खालिद जेल की सलाखों के पीछे हैं. 

17 दिसंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई 
ये दूसरी बार है जब खालिद ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पहली बार मार्च 2022 में ट्रायल कोर्ट ने खालिद को जमानत देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद अक्टूबर 2022 में खालिद ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो हाईकोर्ट ने उसे राहत देने से इनकार कर दिया था. वहीं अब शुक्रवार को उमर खालिद की ओर से सभी दलीलें पूरी कर ली गई. जस्टिस नवीन चावला की बेंच में मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को करने का आदेश दिया है.

यह भी पढ़ें: येलो लाइन की मेट्रो को नरेला तक बढ़ाने की मांग, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget