एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल का बीजेपी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, 'बेहद दुखद है कि...'

Arvind Kejriwal Speech: अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज ये पार्टियां और इनके नेता बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने का झूठा दिखावा कर रहे हैं.

Ambedkar Jayanti 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार (14 अप्रैल) को  डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. दिल्ली में आप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बाबा साहब और शहीद भगत सिंह जी को अपना आदर्श मानती है और उनके दिखाए कदमों पर आगे चलती है. 

उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ''आज देश की कई राजनैतिक पार्टियां और नेता बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने का झूठा दिखावा कर रहे हैं. ये लोग बाबा साहब के विचारों को नहीं मानते हैं लेकिन उन्हें श्रद्धांजलि देने का दिखावा करते हैं.''

'बीजेपी वाले दिल्ली में भी कबाड़ा कर देंगे'

केजरीवाल ने कहा, ''बाबा साहब ने शिक्षा को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी थी लेकिन आज जो दिल्ली में हो रहा है, वह बेहद ही दुखद है. जब दिल्ली में हमारी सरकार बनी तब हमने प्राइवेट स्कूलों को फीस नहीं बढ़ानी दी लेकिन BJP सरकार के आते ही निजी स्कूल भेड़ियों की तरह झपट पड़े. प्राइवेट स्कूल बच्चों का शोषण कर रहे हैं और सरकार इस शोषण में स्कूलों का साथ दे रही है. BJP ने गुजरात में शिक्षा व्यवस्था बर्बाद कर दी और अब यह दिल्ली में भी कबाड़ा कर देंगे.''

दिल्ली की शिक्षा को बर्बाद करने में लगे हैं- केजरीवाल

उन्होंने कहा, ''मैं सोचता था कि 75 साल आजादी को हो गए, मैं सोचता था कि शिक्षा ठीक क्यों नहीं हो रही है. अगर शिक्षा ठीक कर दी तो, एक पीढ़ी में गरीबी खत्म हो जाएगी. मुझे लगता था कि इनको करना नहीं आता है, इनसे हो नहीं रहा है. जिस तरीके से दिल्ली की शिक्षा को बर्बाद करने में लगे हैं, मैं पूरी तरह से कन्विंस हूं कि ये लोग जानबूझकर कर लोगों को अनपढ़ रखना चाहते हैं.''

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''BJP और कांग्रेस ने मिलकर इस देश को साजिशन अनपढ़ और अशिक्षित रखा है. ये लोग बाबा साहब का सम्मान केवल दिखावा करने के लिए मजबूरी में करते हैं. ये लोग दलितों, पिछड़ों और गरीबों को जीने तक नहीं देते.'' 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार
जंतर-मंतर लाठीचार्ज के बाद युवती की मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
जंतर-मंतर लाठीचार्ज के बाद युवती की मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
रिठाला-कुंडली मेट्रो का रास्ता साफ, दिल्ली-यूपी- हरियाणा के बीच मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
रिठाला-कुंडली मेट्रो का रास्ता साफ, दिल्ली-यूपी- हरियाणा के बीच मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget