एक्सप्लोरर

कोर्ट ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को 4 दिनों की ED रिमांड में भेजा, 6 सितंबर को होगी पेशी

Amanatullah Khan News: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से ईडी ने अमानतुल्लाह खान की 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी. कोर्ट ने चार दिनों के लिए रिमांड दी.

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को चार दिनों की ईडी की रिमांड में भेज दिया. अब उन्हें 6 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा. गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ये 'तानाशाही' है.

कोर्ट ने ईडी रिमांड पर सुरक्षित रखा था फैसला

बता दें कि आप विधायक को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने ईडी की 10 दिनों की रिमांड की मांग पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. ईडी ने सोमवार (2 सितंबर) को अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया. 

दूसरे आरोपियों से आमना-सामना कराने की जरूरत- ईडी

ईडी ने आप विधायक को विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल के समक्ष पेश कर उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया. जांच एजेंसी ने कहा कि अमानतुल्लाह खान का मामले के अन्य आरोपियों और साक्ष्यों से आमना-सामना कराने की आवश्यकता है. आप विधायक की ओर से पेश वकील ने मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी.

'जवाब देने से बचते रहे आप विधायक'

ईडी ने अमानतुल्लाह खान के आवास पर तलाशी लेने के बाद सोमावर की सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर उन्हें पीएमएलए के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया. ईडी ने अदालत को बताया कि तलाशी के दौरान उनसे कुछ सवाल पूछे गए, लेकिन वह जवाब देने से बचते रहे और इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया.

'नकदी का भी इस्तेमाल किया गया'

ईडी ने कहा कि खान इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी हैं.  जांच एजेंसी ने अदालत को बताया, ‘‘अपराध की आय का इस्तेमाल संपत्ति खरीदने के लिए किया गया है और धन शोधन किया गया है. नकदी का भी इस्तेमाल किया गया है. एजेंसी को गुमराह करने की कोशिश की गई.’’

'14 समन जारी किए गए'

एजेंसी ने आप विधायक पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें 14 समन जारी किए गए और वह सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद केवल एक बार पेश हुए.

आप विधायक के खिलाफ धन शोधन का मामला दो प्राथमिकियों पर आधारित है, जिनमें से एक मामला सीबीआई द्वारा वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं से संबंधित है और दूसरा दिल्ली एसीबी द्वारा आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले से संबंधित है. 

गिरफ्तारी के बाद AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की पहली प्रतिक्रिया, 'क्या कहेंगे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget