एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: 'अग्निवीरों को सिक्योरिटी गार्ड' वाले कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर संजय सिंह का निशाना, जानें- क्या कहा?

Delhi News: आप सांसद संजय सिंह ने अग्निपथ योजना को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है. इसके साथ ही आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर भी निशाना साधा है.

Sanjay Singh on Agnipath Scheme: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों के युवा सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में आप सांसद संजय सिंह ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला. इसके साथ ही उन्होने बीजेपी के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अगर अग्निपथ इतनी अच्छी योजना है तो पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी के मंत्रियों, सासंदो, विधायकों के बेटों को भेजें. जब वो चार साल बाद भीख मांगेंगे तब आपको युवाओं के दर्द का पता चलेगा. इसके अलावा आप नेता ने सवालिया लहजे में कहा कि अगर दुश्मन देश हम पर हमला करता है तो हमें प्रशिक्षित जवान चाहिए या छह महीने की ट्रेनिंग वाले अस्थायी जवान. भारत मां की रक्षा के लिए पैसे की दलील देते हैं, आपने देश की सुरक्षा से समझौता क्यों किया? आपके लुटेरे मित्रों ने भारतीय बैंकों का साढ़े 10 लाख करोड़ रुपया लूटा है, इनमें से दो-चार लुटेरों को पकड़ लीजिए. इतना पैसा मिल जाएगा कि उसी से 20 साल तक जवानों की तनख्वाह दे सकेंगे.

Agnipath के खिलाफ शिवाजी ब्रिज पर रोकी ट्रेन, हिरासत में लिए गए Congress कार्यकर्ता

कैलाश विजयवर्गीय पर साधा निशाना

वहीं बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के अग्निवीरों पर दिए गए बयान पर भी आप सांसद ने निशाना साधा है. संजय सिंह ने कहा, "कैलाश विजयवर्गीय का अहंकार देखिए. कह रहे हैं कि अग्निवीरों को बीजेपी ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी देंगे. आपको अग्निवीर क्यों चाहिए, आपका बेटा तो बहुत अच्छा बैट चला कर अधिकारियों को मारता है. उसी से रक्षा कराओ बीजेपी ऑफिस की." बता दें कि हाल ही में कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता में कहा था कि मुझे इस BJP ऑफिस में अगर सुरक्षा रखनी है तो मैं अग्निवीर को प्राथिमकता दूंगा. उनके इस बयान पर विपक्षी पार्टियों ने जमकर निशाना साधा है.

Delhi News: आवारा कुत्तों को पत्थर मारने पर दो गुटों के बीच मारपीट, पांच घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget