एक्सप्लोरर

AAP सांसद संजय सिंह का बीजेपी पर निशाना, कहा- 'डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी भारत आईं तो...'

Badarpur Assembly Seat: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बदरपुर में कहा कि वो बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर देंगे.

AAP MP Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने गुरुवार (16 जनवरी) को बदरपुर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी राम सिंह नेताजी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. संजय सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 5 फरवरी 2025 को आपको अपने और अपने बच्चों के तकदीर का भी फैसला करना है. इस बार फिर आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाइए. 

केजरीवाल जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं- संजय सिंह

सांसद ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल की सरकार संजीवनी योजना के तहत दिल्ली के सभी बुजुर्गों का सारा इलाज मुफ्त कराएगी. साथ ही, महिलाओं को 2100 और पुजारियों-ग्रंथियों को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा. विदेश में पढ़ने वाले दलित छात्रों का सारा खर्च भी आप की सरकार उठाएगी.'' 

संजय सिंह ने कहा कि दूसरी तरफ बीजेपी है, जिसका काम धर्म-जाति को लेकर लोगो के बीच झगड़ा कराना है. संजय सिंह ने कहा कि ये लोग हमारे बच्चों को अच्छा भविष्य नहीं दे सकते. 

 'बीजेपी ने कहा था बिजली फ्री नहीं कर पाएंगे'

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह बदरपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित कर कहा कि जनता को 5 फरवरी 2025 को दिल्ली की तकदीर का फैसला करना है. अपने और अपने बच्चों के तकदीर का भी फैसला करना है. इसलिए ऐसे व्यक्ति को चुनकर भेजना जो दिल्ली की महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 2100 रुपये भेजने का काम करेंगे. यह हमारा वादा है. अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि बिजली फ्री करेंगे तो बीजेपी वाले कहने लगे कि नहीं कर पाएंगे, बजट बर्बाद हो जाएगा.

मजदूर, रिक्शे वाला या रेहड़ी वालों का केजरीवाल ने समझा दर्द

संजय सिंह ने कहा कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप हिंदुस्तान आईं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा कि गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के स्कूल देख लो. तो मेलानिया ने कहा कि मुझे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के सरकारी स्कूल देखने हैं. 

संजय सिंह ने आगे कहा, कि दिनभर मजदूरी करके 400-500 रुपये कमाने वाला हमारा मजदूर भाई, रिक्शे वाला या रेहड़ी वाला पहले जब सोकर उठता था, तो पहले अपनी बेटी का चेहरा देखता था. फिर अपनी जेब की तरफ देखता था और सोचता था कि मेरी बेटी कॉलेज कैसे जाएगी. उसके किराया के लिए 100-150 रुपये का इंतजाम कैसे करूंगा. उनके इस दर्द को अरविंद केजरीवाल ने समझा. उन्होंने महिलाओं के लिए बस की यात्रा पूरी तरह मुफ्त कर दी. 

संजय सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला 

संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, ''वो हिंदू का ईसाई से झगड़ा कराते हैं. फिर हिंदू का हिंदू से झगड़ा कराते हैं. जाट का गैर जाट से झगड़ा कराते हैं. मराठा का गैर मराठा से झगड़ा कराते हैं. पहलवान और किसान का पुलिस के जवान से झगड़ा कराते हैं. यह झगड़ा कराने वाले लोग हैं. ये बच्चों को भविष्य नहीं दे सकते हैं. इसलिए इस बार अरविंद केजरीवाल को चौथी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है.''

ये भी पढ़ें- महिला सम्मान, बिजली और गैस सिलेंडर... दिल्ली में AAP, BJP और कांग्रेस में किसके क्या हैं ऐलान?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget