एक्सप्लोरर

वक्फ बिल पर AAP ने साफ किया रुख, संजय सिंह क्या कुछ बोले?

Waqf Amendment Bill: आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि वो वक्फ संशोधन विधेयक का संसद में विरोध करेगी. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने वक्फ बिल को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया.

Waqf Amendment Bill:  वक्फ बिल पर बवाल जारी है. सरकार जल्द ही इसे संसद में पेश कर सकती है. विपक्षी पार्टी इसे बड़ी साजिश बताते हुए विरोध कर रही है. इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि हम संसद में इसका विरोध करेंगे.

संजय सिंह ने दावा किया कि बीजेपी वक्फ बोर्ड पर अपने पुराने स्टेंड से यू-टर्न ले रही है. 2009 की रहमान कमेटी और 2013 के वक्फ संशोधन बिल पर बीजेपी ने समर्थन किया था. सुषमा स्वराज और शाहनवाज़ हुसैन भी समर्थन कर चुके हैं.

नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से अपील?

उन्होंने कहा, ''केंद्र सरकार ने 2020 में सुप्रीम कोर्ट में हवाला देकर कहा था कि देश भर की वक्फ अचल संपत्तियों का 98.99% डिजिटलाइज और मैपिंग करवा ली गई थी तो अब कागज क्यों मांगे जा रहे हैं? मंत्री बनने के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा था कि वक्फ की 100% सम्पत्तियों का डिजिटाइजेशन हो चुका था.''

सिंह ने कहा, ''अब आप कह रहे हैं कि 6 महीने के अंदर रिकॉर्ड देना होगा वरना हम दंगा कराएंगे.''

नीतीश कुमार की पार्टी JDU और चंद्रबाबू नायडू की TDP से बिल के खिलाफ विपक्ष के समर्थन की मांग को लेकर संजय सिंह ने कहा, ''हम तो चाहते हैं कि वो इस बात को समझें कि ये बिल नहीं फर्जीवाड़ा है और उनको इसमें बीजेपी का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करना चाहिये.''

संसद में पेस होने वाला है बिल

सूत्रों का दावा है कि केंद्र सरकार दो अप्रैल को वक्फ संशोधन विधेयक पेश कर सकती है. विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजिजू का कहना है कि वक्फ बिल को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है. बिल में कुछ भी असंवैधानिक नहीं है. 

विधेयक अगस्त 2024 में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजा गया था. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल में वक्फ (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, जिसमें जेपीसी द्वारा सुझाए गए बदलावों को शामिल किया गया है. अब इसे संसद में चर्चा और पारित करने के लिए पेश करने का रास्ता साफ हो गया है. 

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विदेशों में मस्जिदों का सम्मान...' दिल्ली की मस्जिद को नोटिस पर भड़की महबूबा मुफ्ती
'विदेशों में मस्जिदों का सम्मान...' दिल्ली की मस्जिद को नोटिस पर भड़की महबूबा मुफ्ती
Explained: GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते! खामियाजा कौन उठाता?
GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते?
दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाला पुराना RTR फ्लाईओवर बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाला पुराना RTR फ्लाईओवर बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget