एक्सप्लोरर

स्वाति मालीवाल के आरोपों को AAP ने किया खारिज, आतिशी बोलीं- 'बीजेपी की साजिश का मोहरा हैं'

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है. मालीवाल ने सीएम केजरीवाल के पीए रहे विभव कुमार पर मारपीट के आरोप लगाए हैं.

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के आरोपों को पार्टी ने सिरे से खारिज कर दिया है. दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शुक्रवार (17 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मालीवाल बीजेपी की साजिश का मोहरा हैं.

मालीवाल ने सीएम केजरीवाल के पीए रहे विभव कुमार पर मारपीट के आरोप लगाए हैं. इन आरोपों पर आतिशी ने कहा, ''जब से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है. तब से बीजेपी बौखलाई हुई है और इसी के कारण बीजेपी ने साजिश रची. स्वाति मालीवाल को 13 मई को सुबह भेजा गया. स्वाति मालीवाल बीजेपी की साजिश का मोहरा हैं.''

'सीएम पर आरोप लगाने का था इरादा'- आतिशी

आतिशी ने कहा, ''उनका इरादा था कि मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया जाए. मुख्यमंत्री उस समय उपलब्ध नहीं थे. इसलिए वे बच गए. फिर उन्होंने विभव कुमार पर आरोप लगाया है. स्वाति मालीवाल कहती हैं कि उनकी बेरहमी से मार पिटाई हुई. उस पिटाई के बाद चोट लगी. उन्हें मारा गया. उन्होंने लिखा है कि उनका सर फट गया, उनके कपड़े फाडे़ गए लेकिन आज जो वीडियो आया है वह सच दिखाता है.''

उन्होंने कहा, ''स्वाति मालीवाल वीडियो में पुलिस को डरा रही हैं. विभव को धमका रही हैं, उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं. ऊंचे आवाज में धमका रही हैं. वे इस बात का जिक्र नहीं करती हैं कि किसी ने उन्हें छूआ है. स्वाति मालीवाल के आरोप बिल्कुल निराधार हैं.''

'मालीवाल को गेट पर ही रोका गया'

आतिशी ने कहा, ''विभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की हैं. 13 मई की सुबह बिना किसी अप्वाइंटमेंट के सीएम आवास पर पहुंची. जब ऑफिस में क्रॉसचेक किया गया. उन्हें गेट पर रोका गया. उन्होंने गेट पर पुलिस को नौकरी खाने की धमकी दी. वे उन्हें सीएम रेजिडेंस के वेटिंग रूम में रखा गया. वेटिंग रूम में बैठने के कुछ देर बाद वह जोर जबरदस्ती कर के ड्रॉइंग रूम में बैठ गई और कहा कि सीएम को बुलाओ मुझे उनसे अभी मिलना है.''

उन्होंने आगे कहा, ''विभव कुमार ने कहा कि आज मुख्यमंत्री उपलब्ध नहीं हैं. उन्होंने घर में जाने की कोशिश की. स्वाति मालीवाल ने विभव को धक्का देने की कोशिश की. इस पूरे घटनाक्रम से एक चीज साबित होती है कि ये एक षड्यंत्र था. बीजेपी का षड्यंत्र था. स्वाति मालीवाल इस षड्यंत्र का चेहरा थीं.''

'BJP एक नए झूठ के साथ...'- आतिशी

आतिशी ने कहा, ''3 दिन बाद बीजेपी एक नए झूठ के साथ स्वाति मालीवाल को सामने लेकर आई. जिस तरह से वे पुलिस और विभव को धमका रही हैं, उन्हें देखकर पता चल रहा है कि न वे दर्द से कराह रही है, ये बीजेपी के षड्यंत्र  को साफ करता है.'' 

स्वाति मालीवाल के मुताबिक, उनके साथ विभव कुमार ने सीएम आवास पर 13 मई को मारपीट की. इस मामले में पुलिस ने 16 मई को एफआईआर दर्ज की और जांच के सिलसिले में पुलिस की एक टीम सीएम के आवास पर पहुंची.

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल मामले में CM केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget