एक्सप्लोरर

AAP ने कांग्रेस की मुश्किल बढ़ाने वाला दिया बयान, इंडिया गठबंधन की जगह कर दी ये मांग

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने थर्ड फ्रंट की जरूरत बताई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में उसकी जिम्मेदारी है कि वो सभी को साथ लेकर चले.

Atishi On Third Front: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने वाला बयान दिया है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि गैर-कांग्रेसी और गैर-बीजेपी दलों को तीसरे मोर्चे के बारे में सोचने की जरूरत है.

इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस की भूमिका पर निराशा जताते हुए आप नेता आतिशी ने कहा कि पार्टी का बीजेपी से अघोषित गठबंधन है.

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में आतिशी ने कहा कि गैर-कांग्रेसी विपक्षी दलों के नेता किसी न किसी तरह के उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता जेल क्यों नहीं जाते?

कांग्रेस से निराश हूं- आतिशी

उन्होंने कहा, "मैं इंडिया गठबंधन में कांग्रेस से निराश हूं. नेतृत्व की स्थिति संभालना उनकी जिम्मेदारी थी. उदाहरण के लिए, अगर मैं मुख्यमंत्री हूं, तो मेरी भूमिका सबको साथ लेकर चलने की है. कांग्रेस इंडिया गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी है और सभी राज्यों में इसकी मौजूदगी है. ऐसे में उसकी जिम्मेदारी है सभी को साथ लेकर चलने की.''

आप ने बनाई दूरी

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) ने हाल ही में इंडिया गठबंधन की बैठक से दूरी बना ली थी. ये बैठक संसद के विशेष सत्र की मांग को लेकर बुलाई गई थी.  बैठक के बाद 16 दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी भेजी. इस चिट्ठी पर आप के प्रतिनिधि ने हस्ताक्षर नहीं किया और पार्टी ने अलग से पीएम मोदी को चिट्ठी भेजी.

इस बैठक में शरद पवार की पार्टी एनसीपी-एसपी भी शामिल नहीं हुई. इसको लेकर लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि मैंने अपना फैसला कांग्रेस को बता दिया था. मैंने कहा था कि डेलिगेशन विदेश में है और यहां अगर ये मांग करते हैं तो इससे गलत संदेश जाएगा. 

वहीं इसको लेकर शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि मैं मुंबई जाकर शरद पवार से बात करूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: अंबेडकर यूनिवर्सिटी में धरना जारी, ‘जय भीम कॉमरेड’ स्क्रीनिंग पर हिंसा के आरोप
दिल्ली: अंबेडकर यूनिवर्सिटी में धरना जारी, ‘जय भीम कॉमरेड’ स्क्रीनिंग पर हिंसा के आरोप
'केवल 11 लोगों को इजाजत', CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की गाइडलाइंस
'केवल 11 लोगों को इजाजत', CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की गाइडलाइंस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget