एक्सप्लोरर

Delhi Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव में निर्विरोध जीते AAP उम्मीदवार, डॉ शैली ओबेरॉय दूसरी बार बनीं MCD की 'बॉस'

Shelly Oberoi Win Mayor Election Unopposed: आप उम्मीदवार डॉ शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल ने निर्विरोध मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई दी है.

MCD Mayor Election Result: आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार डॉ शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) दूसरी बार दिल्ली नगर निगम की मेयर बन गई हैं. चुनाव से ठीक पहले बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद सर्वसम्मति से उन्हें मेयर चुना गया है. आले मोहम्मद इकबाल ने भी निर्विरोध डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया है, जिस पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई दी है.

सीएम केजरीवाल ने दी बधाई

सीएम केजरीवाल ने निर्विरोध चुनाव जीतने पर बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'इस बार निर्विरोध मेयर और उप मेयर बनने पर शैली और एले को बधाई. दोनों को शुभकामनाएं. लोगों को हमसे काफी उम्मीदें हैं. उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करें.' आपको बता दें कि शैली और एले ने लगातार दूसरी बार मेयर बनने का रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले 2007-09 के कार्यकाल के दौरान आरती मेहरा और दिव्य जायसवाल ने ये रिकॉर्ड बनाया था.

AAP के पक्ष में था समीकरण

एमसीडी मेयर चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 274 है. इनमें 250 निर्वाचित पार्षद, लोकसभा के 7 सांसद और राज्यसभा के 3 सांसद और दिल्ली सरकार द्वारा नामित 14 विधायक शामिल हैं. 274 में से 148 मत AAP के पास हैं. दूसरी तरफ BJP को 115 मत हैं. 9 पार्षद कांग्रेस के हैं और 3 निर्दलीय पार्षद हैं. चुनाव के बाद एक निर्दलीय पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए. इस लिहाज से समीकरण आप के पक्ष में था. अंतिम समय में बीजेपी के मेयर और डिप्टी मेयर उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेते ही समीकरण साफ हो गया और आप के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए.

BJP उम्मीदवारों ने बताई वजह

बीजेपी की मेयर पद उम्मीदवार शिखा राय ने कहा, 'सबसे बड़ी पार्टी की तरफ से मैंने उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था, लेकिन हमारी पार्टी का ध्येय किसी तरह से केवल सत्ता करना नहीं है. पिछले दिनों हम उम्मीद कर रहे थे कि स्टैंडिंग कमेटी चुनाव भी होगा, लेकिन कोर्ट में यह मामला लंबित है. स्टैंडिंग कमेटी सदस्यों के चुनाव के खिलाफ डेट पर डेट लिए जा रहे हैं. इसलिए जब तक बाकी की संवैधानिक प्रक्रिया नहीं पूरी होती, मैं यह मांग करते हुए कि कमेटी का गठन हो, मैं अपना नाम वापस लेती हूं.' इस ऐलान के बाद बीजेपी की डिप्टी मेयर उम्मीदवार सोनी पांडेय ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया.'

यह भी पढ़ें: Delhi: BJP के आरोपों पर भड़के संजय सिंह, पीएम-एलजी पर तंज कसते हुए बोले- 'अपने लाट साहब से भी तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget