एक्सप्लोरर

AAP के कई नेता अपने समर्थकों के साथ BJP में शामिल, वीरेंद्र सचदेवा और मनोज तिवारी ने पार्टी में किया स्वागत

Delhi News: आप के कई बड़े नेता सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गये. नये सदस्यों को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी ने बीजेपी में शामिल कराया.

Delhi Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच दल-बदल का सिलसिला जारी है. राजधानी दिल्ली में कभी बीजेपी विरोधी खेमे पर भारी पड़ रही है तो कभी विरोधी दल बीजेपी को झटका देने में सफल हो रहे हैं. आप के कई बड़े नेता सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गये. बीजेपी का दामन थामने वालों में आप की हरियाणा इकाई के सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, द्वारका से आप नेता मुकेश सिन्हा और कादीपुर से प्रवीण राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे. सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम रविवार को हुआ.

नये सदस्यों को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी ने बीजेपी में शामिल कराया. इस मौके पर आप छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अन्ना आंदोलन में हम एक साथ मंच पर थे. उस समय ऐसा लगा कि मानो दिल्ली में नई क्रांति आ सकती है. लेकिन आज जब हम देखते हैं तो पाते हैं कि संस्थापक सदस्य अरविंद केजरीवाल के साथ नहीं हैं. इतना ही नहीं, जिन कार्यकर्ताओं ने आप को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की कोशिश की, आज उनके साथ धोखा किया गया. उन्हें उनका वाजिब हक तक नहीं दिया गया.


AAP के कई नेता अपने समर्थकों के साथ BJP में शामिल, वीरेंद्र सचदेवा और मनोज तिवारी ने पार्टी में किया स्वागत

 

उन्होंने कहा कि अपमान के साथ पार्टी में रहना ठीक नहीं लगा. इसलिए आप को छोड़ने का निर्णय लिया. कादीपुर के आप नेता प्रवीण राणा ने कहा कि केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार से घुटन हो रही थी. आप नेताओं के बेजीपी में शामिल होने पर सांसद मनोज तिवारी ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि आज पार्टी में ऐसे गणमान्य शामिल हो रहे हैं, जिन्होंने जमीन पर काफी काम किया है. प्रवीण राणा ने बुराड़ी के केशवनगर कॉलोनी को टूटने से बचाने का काम किया. ऐसे लोग जो जनता से सीधे जुड़ते हैं, उनके साथ आने से बीजेपी को काफी मजबूती मिलेगी.

Lok Sabha Election: राधिका खेड़ा पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, 'हम सब अयोध्या गए, हमें किसी ने...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget