एक्सप्लोरर

Delhi: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत द्वारकाधीश का दर्शन कराने के लिए 73वीं ट्रेन रवाना, अब तक 71 हजार ने उठाया फायदा

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शनिवार को 780 वृद्धजनों की ट्रेन द्वारकाधीश के लिए रवाना हुई. अब तक 72 ट्रेन अलग-अलग धर्म स्थलों पर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हो चुकी है.

Delhi News: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की तरफ से दो-तीन साल पहले मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की गई थी जिसके माध्यम से बुजुर्ग लोग देश के प्रमुख धर्म स्थलों पर निशुल्क जाकर दर्शन पूजन कर सकेंगे. आज एक बार फिर इस योजना के माध्यम से 780 वृद्धजनों को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम से द्वारकाधीश के लिए टिकट सौंपकर उन्हें रवाना किया गया. तीर्थ यात्रा से निकलने से पहले त्याग राज स्टेडियम में भजन- गीत का भी आयोजन किया गया था. 

इस दौरान स्टेडियम में मौजूद श्रद्धालु और तीर्थ यात्रा के लिए निकलने वाले सभी वृद्धजन काफी उत्साहित नजर आए और भजन गानों पर झूमते नाचते भी दिखे.

अब तक 71000 लोगों ने फ्री में की तीर्थ यात्रा 
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से आज दिल्ली से 780 वृद्धजन द्वारकाधीश तीर्थ यात्रा के लिए निकले. इस दौरान त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं. दिल्ली सीएम ने तीर्थ यात्रा के लिए निकले सभी श्रद्धालुओं के मंगलमय यात्रा की कामना की और दिल्ली व देश की समृद्धि को लेकर भगवान से प्रार्थना करने के लिए भी लोगों से अपील की. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से अब तक 72 ट्रेन अलग-अलग धर्म स्थलों पर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हो चुकी है जिसमें 71000 लोगों ने तीर्थ यात्रा किया है. आज 73 वीं ट्रेन रवाना हो रही है जो दिल्ली से द्वारकाधीश के लिए जाएगी. यह सफर 5 दिन का होगा जिसमें 2 दिन आने जाने और 3 दिन तक दर्शन पूजन के लिए निर्धारित रहेगा. सभी बुजुर्ग लोगों के साथ परिवार का एक सदस्य या कोई युवा भी सहयोगी के रूप में साथ होगा. यह तीर्थ यात्रा पूरी तरह निशुल्क होगी.

ट्रेन के साथ-साथ आसपास के तीर्थ स्थलों के लिए बस सुविधा भी
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से वृद्धजनों को निशुल्क तीर्थ यात्रा कराने का क्रम लगातार जारी रहेगा. आने वाले समय में आसपास के धार्मिक स्थलों पर बस से भी तीर्थ यात्रा कराई जाएगी. जिसमें मथुरा, वृंदावन अयोध्या उत्तराखंड जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं. त्यागराज स्टेडियम से द्वारकाधीश रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए. भजन के दौरान नाचते थिरकते तीर्थ यात्रियों का उमंग देखकर मुख्यमंत्री ने भी खुशी जाहिर की.

यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली में इकलौती महिला मंत्री आतिशी का बढ़ा कद, सौंपी गई सेवा और सतर्कता विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Embed widget