एक्सप्लोरर

Surguja: बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रघुनाथपुर पीएचसी NQAS मानकों पर उतरा खरा, मिला राष्ट्रीय प्रमाण पत्र

Raghunathpur PHC: रघुनाथपुर पीएचसी को सरगुजा जिले में सर्वाधिक प्रसव कराने का भी रिकॉर्ड प्राप्त है. यहां हर महीने 30 से 40 डिलीवरी हो रही हैं. अस्पताल में सालाना ओपीडी 12 से 13 हजार है.

Surguja News: सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के रघुनाथपुर प्राथमिक चिकित्सालय को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए राष्ट्रीय स्तर गुणवत्ता आश्वासन मानक संस्था द्वारा 84.3 प्रतिशत मानक अंक के साथ राष्ट्रीय क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है. सरगुजा में नवापारा अम्बिकापुर और लुंड्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाद रघुनाथपुर प्राथमिक चिकित्सालय यह पुरस्कार पाने वाला तीसरा स्वास्थ्य केन्द्र बन गया है.

NQAS मानकों पर खरा उतरा रघुनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र
महिला चिकित्सक द्वारा संचालित यह अकेला ऐसा स्वास्थ्य केंद्र है जिसे यह पुरस्कार हासिल हुआ है. दूसरे चरण में प्रदेश में सिर्फ तीन स्वास्थ्य केन्द्रों को यह सर्टिफिकेट हासिल हुआ जिसमें रघुनाथपुर स्वास्थ्य केन्द्र शामिल है. ज्ञात हो कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रोग्राम के तहत ओपीडी के अलावा भर्ती मरीजों (आईपीडी) डिलीवरी मेनटेनेंस और राष्ट्रीय चिकित्सा प्रोग्राम सहित 1200 मानकों पर इसका परीक्षण किया जाता है.

बीते दिसंबर माह में लुंड्रा के बाद जनवरी महीने में रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण एनक्यूएएस संस्था द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें रघुनाथपुर स्वास्थ्य केन्द्र को सभी मानकों पर खरा पाया गया.

डॉ. राहिला समरीन ने उठाया स्वास्थ्य केंद्र को नंबर वन बनाने का बीड़ा
पहले रघुनाथनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुविधाओं और संसाधनों के लिए जूझता था, परंतु इंदौर के मेडिकल कॉलेज से पढ़कर सरगुजा में चिकित्सा सेवा देने पहुंचीं डॉ. राहिला समरीन ने रघुनाथनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ चिकित्सा के उच्च मानदंडों को क्रियान्वित करने का बीड़ा उठाया.

सालभर में ही रघुनाथनगर चिकित्सालय आस-पास के ग्रामीणों के लिए चिकित्सा सुविधा का बड़ा केन्द्र बन गया. डॉ. राहिला समरीन के पति डॉ. इमरान लुण्ड्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी और खंड चिकित्सा अधिकारी हैं. इसके पूर्व दिसंबर महीने में लुण्ड्रा स्वास्थ्य केन्द्र को भी यह सर्टिफिकेट हासिल हुआ था. 

रघुनाथपुर प्राथमिक केंद्र के नाम सरगुजा में सर्वाधिक प्रसव कराने का रिकॉर्ड
रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सरगुजा जिले में सर्वाधिक प्रसव कराने का भी रिकॉर्ड प्राप्त है. यहां हर महीने 30 से 40 डिलीवरी हो रही है. ग्रामीण क्षेत्र में होने के बावजूद अस्पताल में सालाना ओपीडी 12 से 13 हजार है. वहीं सालभर में एक हजार से अधिक मरीजों को दाखिल कर उनका यहां इलाज किया जाता है. हाइवे से लगे होने के कारण प्रतिदिन यहां चार से पांच एक्सिडेंट के केस भी आते हैं.

'सभी के सहयोग से मिली सफलता'
रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभारी डॉ. राहिला समरीन ने चिकित्सालय की सफलता के लिए ग्रामीणों और सभी सहकर्मियों, बीएमओ और सभी चिकित्सा अधिकारियों को श्रेय देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह सफलता संभव थी. उन्होंने कहा कि हमने अपना बेहतर देने का प्रयास किया था और इसे राष्ट्रीय संस्था द्वारा सत्यापित किया जाना गौरवपूर्ण है. हम आगे भी रघुनाथपुर चिकित्सालय को बेहतर रखने का सतत प्रयास करेंगे.

यह भी पढ़ें:

Waris Punjab De: अमृतपाल सिंह के समर्थन में सिख समुदाय ने निकाली रैली, धरने पर भी बैठे, अब पुलिस ने लिया एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget