एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: सरगुजा पुलिस ने पकड़ा अंतर्राज्यीय ट्रक चोर गिरोह, बड़े वाहनों को चुराकर ऐसे लगाते थे ठिकाने

Surguja News: सरगुजा जिला पुलिस को अंतर्राज्यीय चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अंतर्राज्यीय ट्रक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

Chhattisgarh Truck Thief Gang: सरगुजा जिला पुलिस को अंतर्राज्यीय चोरी के मामले मे एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चोरी के एक मामले मे अंतर्राज्यीय ट्रक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है. गौर करने वाली बात है कि इस मामले के मे पकड़े गए आरोपी बड़े वाहनों की चोरी करके उसे कटवाकर स्क्रैप मे बेच देते थे. आरोपियों को पुलिस ने तीन अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा किया

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने बताया कि पिछले दिनों बिलासपुर रोड से एक हाईवा वाहन चोरी होने के बाद वाहन मालिक केदारपुर निवासी विरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी थी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. एएसपी विवेक शुक्ला, सीएसपी पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में प्रारंभिक जांच करते हुए पुलिस टीम ने साईबर सेल की मदद से आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच कर संदिग्धों पर नजर रखना शुरू किया.

अलग-अलग राज्यों के हैं चोर

उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पंजाब के तरनतारन निवासी 46 वर्षीय दारा सिंह तथा गुरदासपुर निवासी 42 वर्षीय सुखजींदर सिंह पिता चरमल सिंह के बारे में पुलिस को पता चला. उक्त दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होनें सरगुजा में खड़ी हाईवा को चोरी कर ले जाना कबूल करते हुए उसे झारखंड के धनबाद निवासी अजय कुमार मिश्रा नामक व्यक्ति को 2 लाख से अधिक रूपये में बेचना बताया. पुलिस ने जब अजय कुमार को पकड़ा तो उसने पुलिस को बताया कि उसके कारोबार में बबलू प्रसाद तथा विरजु साव दोनों निवासी जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल भी शामिल हैं तथा वही वाहन को काटकर खरीद लेते हैं, इसपर पुलिस ने इन दोनों को भी पकड़ा. आरोपियों द्वारा छत्तीसगढ़ के लैलूंगा और कुनकुरी से भी ट्रक चोरी करके बेचने की बात स्वीकार की गयी है. 

पुलिस द्वारा इस अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने से चोरी के बड़े मामलों का खुलासा हुआ है. एसपी द्वारा चोरी की खुलासा करने वाली टीम को 5000 रूपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है.

पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने बताया कि आरोपियों के द्वारा वाहनों की चोरी करने के पश्चात उसे काट कर बेच दिया जाता था. गिरोह द्वारा सरगुजा के अलावा जशपुर तथा रायगढ़ जिले में भी ट्रक तथा हाईवा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है. पकड़े गये आरोपियों में दो पंजाब, दो पश्चिम बंगाल और एक झारखंड के रहने वाला है. गौरतलब है कि पकड़े गए आरोपी विभिन्न प्रकार के ट्रक, ट्रेलर, ट्रिपर की चोरी करते थे.

यह भी पढ़ें-

झारखंड सरकार के मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की व्यवस्था पर उठाए सवाल, बिहार में शराब बिक रही तो हम क्या कर सकते हैं?

Agra News: आगरा में मुगल रोड का बदला गया नाम, 'महाराजा अग्रसेन' के नाम से जाना जाएगा मार्ग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget