एक्सप्लोरर

Surguja School Closed: हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच जिला प्रशासन का फैसला, स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी

Chhattisgarh School Closed: सरगुजा में तापमान काफी गिर गया है, शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है. जिला प्रशासन के इस आदेश से अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है.

Ambikapur News: बेतहाशा ठंड को देखते हुए छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में सरगुजा (Surguja) कलेक्टर ने छात्र हित में एक बड़ा फैसला लिया है. पिछले तीन दिनों से सरगुजा संभाग में ठिठुरन भरी ठंड और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी (School Closed) घोषित कर दी है. कलेक्टर का ये आदेश सरगुजा जिले के सभी निजी और शासकीय संस्थाओं को मानना अनिवार्य होगा. जिला प्रशासन के इस फैसले के बाद अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है. 

शीतलहर का प्रकोप
सरगुजा जिले का मौसम पिछले तीन दिन से किसी हिल स्टेशन की तरह हो गया है. नए साल की शुरुआत से ही सरगुजा के मौसम ने इस कदर करवट ली है कि स्टूडेंट्स और उनके अभिवावकों की मुश्किलें बढ़ी हुईं थीं. पिछले तीन दिनों से सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हो रही है. आज तीसरे दिन की रात से ही कोहरा खेत, खलिहानों और शहरी इलाकों में रहा. जब सुबह हुई तो विजिबिलिटी शून्य के आस पास थी. इतना ही नहीं दोपहर जब कोहरा थोड़ा कम हुआ तो शीत लहर के प्रकोप ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया.

7 जनवरी तक छुट्टी
हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच बहुत से ऐसे अभिवावक थे जो अपने बच्चों को स्कूल भेजने से गुरेज करने लगे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले तीन दिनों में मौसम की वजह से कई स्कूलों में स्टूडेंट्स की अटेंडेंस भी घटने लगी थी. बच्चों की तबियत का ख्याल रखते हुए पैरेंट्स बच्चों को घर में ही रोकना उचित समझ रहे थे. हालांकि इसी बीच सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने ठंड को देखते हुए छुट्टी करने का फैसला ले लिया है. कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक अब जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टी का फैसला लिया गया है. 

क्या है आदेश
सरगुजा जिले में अत्यधिक ठंड एवं कोहरे के कारण विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए सरगुजा जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय अनुदान प्राप्त प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक/हाई स्कूल/उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में दिनांक 07.01.2023 दिन शनिवार तक अवकाश घोषित किया जाता है. यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.

Shikhar Sammelan Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में BJP की तरफ से CM का चेहरा कौन होगा? रमन सिंह बोले- '10 मिनट में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget