एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 11 हाथियों के झुंड ने एक झोपड़ी पर किया हमला, दो बच्चों की मौत

Surajpur News: इस घटना के बाद, चार अन्य झोपड़ियों को खाली करा दिया गया और निवासियों को प्रेमनगर में स्थानांतरित कर दिया गया. अधिकारी झुंड को भगाने के प्रयास कर रहे हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगली हाथियों के एक झुंड के हमले में दो बच्चों की मौत हो गयी. वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात को रामानुजनगर वन क्षेत्र के महेशपुर गांव के पास टोंगटैया पहाड़ी पर हुई.

उन्होंने बताया कि मृतक दिशु (11) और उसकी बहन काजल (पांच) पंडो जनजाति से थे. पंडो जनजाति विशेष रूप से वंचित आदिवासी समूह है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 11 हाथियों के एक झुंड ने पहाड़ी पर बनी एक झोपड़ी पर हमला किया.

अधिकारी ने बताया कि माता-पिता भागने में सफल रहे जबकि हाथियों के हमले में बच्चों की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि वन व पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की तत्काल राहत राशि दी गई है और औपचारिकताओं के बाद 5.75 लाख रुपये का शेष मुआवजा वितरित किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि हमले के बाद पहाड़ी पर स्थित चार अन्य झोपड़ियों को खाली करा दिया गया और निवासियों को प्रेमनगर में स्थानांतरित कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि झुंड को भगाने के प्रयास जारी हैं.

छत्तीसगढ़ के खासकर उत्तरी भाग में मानव-हाथी संघर्ष पिछले एक दशक से चिंता का विषय रहा है. यह खतरा धीरे-धीरे मध्य क्षेत्र के जिलों में फैल रहा है. सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद और बलरामपुर में मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं दर्ज की गयी हैं.

इसे भी पढ़ें: अब छत्तीसगढ़ में भी 'योगी मॉडल', विष्णुदेव साय सरकार में हुआ पहला एनकाउंटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget