एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: अंबिकापुर की राइस मिल में चल रहा था गड़बड़ घोटाला, मौके पर पहुंचे अधिकारी तो ताला मार फरार हुए मालिक

Ambikapur: अंबिकापुर में एक राइस मिल में अवैध तरीके से धान की खरीदी और बिक्री हो रही थी. राइस मिल को प्रशासन ने सील कर दिया है. वहीं पिकअप से 60 बोरी अवैध धान को जब्त किया है.

Chhattisgarh News: धान का सीजन आते ही राइस मीलर, धान खरीदी समिति प्रबंधक, खाद्य विभाग और कृषि उपज मंडी के अधिकारी कर्मचारियों की लॉटरी लग जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकारियों की सांठ-गांठ की बदौलत राइस मिल धान और चावल की जमकर अफरा-तफरी करते हैं. जिससे सरकार को हर साल करोड़ों का चूना लगता है. ऐसा ही एक मामला सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में सामने आया है. जहां एक राइस मिल में अवैध तरीके से धान की खरीदी बिक्री हो रही थी. इस राइस मिल को प्रशासन ने फिलहाल सील कर दिया है. 

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से लगे भिट्टी कला गांव में संचालित मां शीतला राइस मिल को मगंलवार देर रात जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने सील कर दिया. दरअसल, इस मिल पर अवैध तरीके से धान खपाने की खबर मिल ने के बाद इलाके की मणिपुर चौकी पुलिस ने यूपी नंबर की एक पिकअप का पीछा किया. जो अवैध रूप से धान को शीतला राइस मिल में खपाने पहुंचा था. जिसके बाद पुलिस को देखकर पिकअप ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से भाग गया और फिर इसकी सूचना कलेक्टर भोस्कर विलास संदीपान के माध्यम से खाद्य विभाग तक पहुंची. 

राइस मिल को लॉक कर फरार हो गए मालिक
जब तक खाद्य विभाग के अधिकारी और कृषि उपज मंडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे तब तक राइस मिल के दोनों मालिक और कर्मचारी मिल को दोनों तरफ से लॉक करके गायब हो चुके थे. सीएसपी स्मृतिक राजनाला और मणिपुर प्रभारी ने राइस मिल के दूसरी तरफ के रास्ते से जाकर मिल के मुंशी को धर दबोचा और उससे मिल का ताला खुलवाया. तब जाकर खाद्य और मंडी के अधिकारी अंदर पहुंचे. खाद्य विभाग से सहायक खाद्य निरीक्षक ने फोन कर राइस मिल के मालिकों को वहां आने के लिए कहा, लेकिन 4 घंटे बीत जाने के बाद भी जब राइस मिल के मालिक नहीं पहुंचे तो खाद्य अधिकारी ने राइस मिल में अवैध धान खपाने पहुंची पिकअप से 60 बोरी अवैध धान को जब्त कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया . 

राइस मिल को किया सील 
राइस मिल संचालकों के वहां नहीं पहुंचने और मिल के अंदर अवैध तरीके से धान खपाने और भौतिक सत्यापन के लिए मिल के स्टॉक रजिस्टर नहीं मिल ने पर तहसीलदार ने राइस मिल को सील कर दिया. तहसीलदार ने कहा कि शीतला राइस मिल को लेकर उन्हें सूचना मिल ी थी कि यहां अवैध रूप से धान लाई जा रही है. यहां मौके पर पहुंचे तो अवैध रूप से लाई गई धान की पिकअप की पकड़ी गई. जिसको पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. जब मिल के मालिक आएंगे उनके सामने मिल को खोलकर उसका भौतिक सत्यापन किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Sukma: अपने आकाओं की प्रताड़ना से परेशान हुआ 1 लाख का इनामी नक्सली, किया सरेंडर, 15 सालों से था एक्टिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget