एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: 'बस्तर में धर्मांतरण की आंधी आई है, उस ओर देखें CM भूपेश बघेल', रमन सिंह का सरकार पर निशाना

Raman Singh: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि बस्तर ,सरगुजा छत्तीसगढ़ के ऐसे कई इलाके हैं, जहां धर्मांतरण के नाम पर हिंसा हो रही है. इन इलाकों में धर्मांतरण के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं.

Raman Singh Bastar Visit: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh ) दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर (Bastar) पहुंचे हुए हैं. यहां वो बीजेपी के सामाजिक न्याय सप्ताह के समापन में शामिल हुए. साथ ही जिले के 3 विधानसभा के कार्यकर्ताओं की चुनावी तैयारी को लेकर बैठक ली. स्थानीय मीडिया के सवालों पर रमन सिंह ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) के बस्तर प्रवास को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा. 

साथ ही  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी  बस्तर में धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा "यहां धर्मांतरण की आंधी आई है, लेकिन इसे लेकर राज्य सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं. भोले-भाले आदिवासियों का बल और छलपूर्वक धर्मांतरण भूपेश बघेल सरकार की साजिश के तहत हो रहा है. पहले भूपेश बघेल सरकार बढ़ते धर्मांतरण की ओर देखें और लव जिहाद की बात करना बंद करें."

रमन सिंह ने लगाया भूपेश बघेल सरकार पर आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि बस्तर ,सरगुजा छत्तीसगढ़ के ऐसे कई इलाके हैं, जहां धर्मांतरण के नाम पर हिंसा हो रही है. इन इलाकों में धर्मांतरण के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. भूपेश बघेल सरकार धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही है. भोले-भाले आदिवासियों को लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है. आदिवासी युवतियों का धर्मांतरण किया जा रहा है और उनसे शादी कर उनकी जमीन हड़पी जा रही है. नारायणपुर जिले में भी धर्मांतरण का विरोध करने वाले आदिवासियों और बीजेपी के लोगों को जेल में बंद कर दिया गया है. बस्तर में धर्मांतरण एक व्यवसाय बन गया है. भूपेश बघेल सरकार इसे और बढ़ावा दे रही है.

प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे  पर भी बोले

वहीं प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे को लेकर डॉ रमन सिंह ने कहा "वो बस्तर आईं उनका स्वागत है, लेकिन उनको 10 मिनट के लिए नारायणपुर ले जाना था और वहां दिखाना था कि आदिवासियों की क्या स्थिति है. किस तरह से भूपेश बघेल सरकार के इशारे पर आदिवासियों का धर्मांतरण किया जा रहा है. जगदलपुर में  ठेले और दुकाने दिखाने से क्या फायदा." वहीं  बीजेपी द्वारा विशेष समुदाय के आर्थिक बहिष्कार की शपथ लेने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्थानीय मामला हो सकता है. इसके बारे में वो जानकारी ले रहे हैं.

Chhattisgarh: जनजाति सुरक्षा मंच की महारैली, धर्म परिवर्तन करने वालों को आरक्षण का लाभ नहीं देने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget