एक्सप्लोरर

रायपुर में 60 लाख की डकैती का खुलासा, करीबी रिश्तेदार निकला मास्टरमाइंड, 10 गिरफ्तार

Raipur Robbery Case: रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान 60 लाख की डकैती से हड़कंप मच गया था. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 48 घंटे में लुटेरा गिरोह का खुलासा कर दिया.

Raipur Crime News: रायपुर में नगरीय निकाय चुनावों की वोटिंग के दौरान 60 लाख की डकैती का खुलासा हो गया है. महज दो दिनों में पुलिस ने साजिश का भंडाफोड़ कर दिया. पुलिस के मुताबिक डकैती को अंजाम देने वाले पीड़ित के करीबी ही निकले. पुलिस ने डकैती मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ लूट की 59 लाख 50 हजार राशि भी बरामद कर ली है. सनसनीखेज वारदात 11 फरवरी को खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में हुई थी. 20 मिनट के अंदर 60 लाख रुपये और जेवर लूट की वारदात दिनदहाड़े हुई थी.

लुटेरे आर्मी की यूनिफॉर्म पहने हुए थे. घर में घुसे लुटेरे पिस्टल के बल पर बुजुर्गों को डराया. बताया जाता है कि उन्होंने लाल सलाम के नारे भी लगाए. लुटेरों ने घर की बुजुर्ग महिलाओं को नकली इंजेक्शन लगाकर साइकोलॉजिकल प्रेशर में लाने की कोशिश भी की. शोर मचाने पर घर को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई. पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार ने कुछ दिन पहले पुश्तैनी जमीन 65 लाख रुपये में बेची थी. घर में कैश मौजूद था. लूटपाट को अंजाम देने के बाद सभी लुटेरे बिना नंबर की गाड़ी से फरार हुए थे. हाईवे पर लुटेरों के साथी ऑल्टो गाड़ी में इंतजार कर रहे थे.

निकाय चुनाव के दौरान 60 लाख की डकैती का खुलासा

ऑल्टो गाड़ी में सभी डकैतों ने लूट के पैसों का बंटवारा किया. बंटवारे के बाद दोनों गाड़ियों में सवार होकर लुटेरे आगे बढ़ने लगे. इस दौरान सीसीटीवी में ऑल्टो गाड़ी का नंबर कैद हो गया. नंबर को ट्रेस करके पुलिस लुटेरों तक पहुंच गई. छापेमारी के बाद पुलिस को सफलता मिली. लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 60 लाख की डकैती का खुलासा कर दिया. डकैती की वारदात में शामिल रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बलोदा बाजार और महाराष्ट्र के नागपुर से कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

50 पुलिस कर्मियों की टीम की 48 घंटे में मिली सफलता

पुलिस ने रकम की जानकारी रखने वाले परिवार के करीबी लोगों से पूछताछ की थी. रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने पूरी टीम को बधाई देते हुए 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि एंटी क्राइम यूनिट के एसीपी संदीप मित्तल और करीब 50 पुलिस कर्मियों की टीम ने 48 घंटे में वारदात का पर्दाफाश कर दिया. लूट की राशि भी लुटेरों के पास से बरामद कर ली गई है. 

विनीत पाठक की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें-

Maha Kumbh 2025: CM विष्णु देव साय ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, व्यवस्था पर क्या कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget