एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: रायगढ़ में ढह गई मुनगा प्रोसेसिंग यूनिट की दीवार, पहला टेंडर हुआ निरस्त, दोबारा होगी जांच

Chhattisgarh News: रायगढ़ जिले के आदिवासी ब्लॉक घरघोड़ा में प्रस्तावित मुनगा प्रोसेसिंग यूनिट के बिल्डिंग की एक दीवार गिर गई. अब  दोबारा इसकी जांच एडीएम संजन जांगड़े करेंगी.

Raigarh News: किसी निर्माणाधीन भवन की दीवार हवा के झोंके से ढह जाए, तो यह समझना कठिन है कि उसे बनाने में किस कदर भ्रष्टाचार हुआ होगा. यह कोई कहानी नहीं बल्कि रायगढ़ (Raigarh) जिले के आदिवासी ब्लॉक घरघोड़ा में प्रस्तावित मुनगा प्रोसेसिंग यूनिट में घटी वास्तविक घटना है. यहां 87 लाख की लागत से इस यूनिट का कंस्ट्रक्शन शुरु हुआ था, लेकिन इसकी एक दीवार ढह गई.

इसकी जांच जब पीडब्ल्यूडी ने की तो इसमें कई तरह की तकनीकी खामियां सामने आई. अब  दोबारा इसकी जांच एडीएम संजन जांगड़े करेंगी. हालांकि दीवार गिरने के बाद पहले टेंडर को निरस्त कर दिया गया है. साथ ही दोबारा टेंडर मांगा गया है. दिलचस्प बात यह है कि यह प्रोजेक्ट आदिवासी विकास के लिए था. इसका टेंडर डायरेक्ट रायपुर से हुआ था. इसकी मॉनिटरिंग कोई प्राइवेट संस्था कर रही थी. वहीं अब इसका निर्माण करने वाली फर्म के इंजीनियर तक फरार हो गए हैं.

निर्माणाधीन भवन की एक दीवार गिरी
रायगढ़ जिले के आदिवासी क्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़ाने और मुनगा की ब्रांडिंग करने के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग ने परियोजना मद से इस प्रोजेक्ट के लिए दो करोड़ मंजूरी दी थी. यह योजना केंद्र सरकार की है. केंद्र ने ही इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी दी थी.  घरघोड़ा में मुनगा प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का काम शुरू हुआ था. यूनिट की बिल्डिंग का काम किसी जैन एसोसिएट कंपनी को मिला था, लेकिन मई 2022 में इस निर्माणाधीन भवन की एक दीवार भरभराकर ढह गई. दीवार गिरने का जो कारण बताया गया, वो काफी हैरान करने वाला था.

बताया गया कि दीवार तेज आंधी के कारण गिर गई. वहीं घटना के बाद पीडब्लयूडी के अधिकारियों ने जांच की और इसकी गुणवत्ता को लेकर कई तरह के सवाल उठाए. इस घटना को एक साल से अधिक समय गुजर चुका है. अब उद्यानिकी विभाग बाकी काम का रीटेंडर करने के लिए अनुमति मांग रहा है, लेकिन इजाजत अब तक मिली नहीं है. ऐसे में दो करोड़ का प्रोजेक्ट अधर लटका हुआ है.

30 लाख का हो चुका है भुगतान
भवन का काम कितनी फीसदी हुआ है, इसका आंकलन को अभी तक नहीं हो सका है, लेकिन विभाग की ओर से कंस्ट्रक्शन कंपनी को 30 लाख का भुगतान कर दिया गया है. दूसरी ओर उस ठेकेदार का ठेका भी निरस्त कर दिया गया है. ऐसे में 30 लाख लेकर ठेकेदार मौज कर रहा है. अब री-टेंडर की तैयारी हो रही हैयह प्रोजेक्ट पांच आदिवासी ब्लॉक घरघोड़ा, खरसिया, लैलूंगा, तमनार और धरमजयगढ़ के किसानों को भी मुनगा की खेती से जोडकर शुरू किया जाना था. पूरी यूनिट के लिए करीब 1.90 करोड़ स्वीकृत किए गए थे, जिसमें केवल भवन निर्माण के लिए 87 लाख रुपये थे.

जोबी और लैलूंगा में लगाया मुनगा पेड़
बताया जा रहा है कि जिले के आदिवासी ब्लॉक जोबी और लैलूंगा में मुनगा के पेड़ लगाए गए थे. अब इन पेड़ों की स्थिति क्या है. यह कोई बता नहीं पा रहा है. सहायक संचालक उद्यानिकी कमलेश दिवान से इस मामले में चर्चा करने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, लेकिन लैलूंगा में लगे पेड़ सुरक्षित होने की बात कही जा रही है.

Chhattisgarh: दिल्ली के छात्र को सरगुजा के तीन नाबालिगों ने लगाया चूना, चार्जर देने के बहाने ऐसे किया खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
Chhattisgarh: हीरा खनन की तैयारी को मिली नई रफ्तार, बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में ड्रिलिंग को बोर्ड की मंजूरी
छत्तीसगढ़: हीरा खनन की तैयारी को मिली नई रफ्तार, बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में ड्रिलिंग को बोर्ड की मंजूरी
अवैध खनन पर साय सरकार का जीरो टॉलरेंस, जुर्माना बढ़ने के साथ और सख्त हुई कार्रवाई
अवैध खनन पर साय सरकार का जीरो टॉलरेंस, जुर्माना बढ़ने के साथ और सख्त हुई कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में हीरे की बड़ी खोज: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी क्षेत्र में 5 हीरे मिले, 1.22 कैरेट वजन
छत्तीसगढ़ में हीरे की बड़ी खोज: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी क्षेत्र में 5 हीरे मिले, 1.22 कैरेट वजन

वीडियोज

Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?
PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'3 करोड़ बेघर लोगों को घर, मोदी सरकार ने पूरा किया हर वादा', गांधीनगर में बोले अमित शाह
'3 करोड़ बेघर लोगों को घर, मोदी सरकार ने पूरा किया हर वादा', गांधीनगर में बोले अमित शाह
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP अभयानंद बोले, 'ये मेरी समझ में नहीं आता कि SDM वहां पर...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP अभयानंद बोले, 'ये मेरी समझ में नहीं आता कि SDM वहां पर...'
Carry On Jatta 4 Box Office Collection: 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने रचा इतिहास, बना डाला 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने रचा इतिहास, बना डाला 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग
श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
Japan Earthquake: खतरनाक भूकंप में भी कैसे सुरक्षित रहती हैं जापान की ऊंची इमारतें, लगातार डोल रही धरती के बीच जानें तकनीक
खतरनाक भूकंप में भी कैसे सुरक्षित रहती हैं जापान की ऊंची इमारतें, लगातार डोल रही धरती के बीच जानें तकनीक
IRCTC Tour Package: IRCTC का धमाकेदार ऑफर! मानसून में बेहद सस्ते में घूमें साउथ इंडिया, नोट कर लें पूरा टूर प्लान
IRCTC का धमाकेदार ऑफर! मानसून में बेहद सस्ते में घूमें साउथ इंडिया, नोट कर लें पूरा टूर प्लान
Embed widget