एक्सप्लोरर

President Visit Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज छत्तीसगढ़ दौरा, रायपुर में बनाया गया VVIP कॉरिडोर

Chhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह दो दिसवीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहीं है. पहले दिन राष्ट्रपति रायपुर के कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और 1 सितंबर को बिलासपुर के कार्यक्रम शामिल होंगी

President Draupadi Murmu Visit Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) आ रही हैं. इसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है. रायपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बदल दिया गया है. VVIP मूवमेंट के लिए रायपुर पुलिस ने कई चौक चौराहे में आम नागरिकों के आने-जानें पर कुछ समय के लिए ब्लॉक किया गया है. इसके अलावा रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने अव्यवस्था से बचने के लिए आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक रूट भी जारी किया है.

दरअसल, गुरुवार को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने वाली हैं. इसके बाद उनके सभी कार्यक्रमों में जानें वाले सभी रास्तों में आम नागरिकों के आने-जानें को रोका जाएगा. सड़कों को VVIP कॉरिडोर बनाया गया है. इसलिए जब राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा उससे 10 मिनट पहले सड़क के दोनों तरफ से ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाएगा. इसके लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में पुलिस जवान और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जा रही है.

11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगी द्रौपदी मुर्मू
हालाकिं रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने VVIP मूवमेंट के दौरान स्कूली बस और एम्बुलेंस जैसी अत्यावश्यक सेवा से संबंधित वाहनों को नहीं रोकेगी. राष्ट्रपति आज सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगी. एयरपोर्ट से वो निर्धारित रूट पर सड़क मार्ग से जगन्नाथ मंदिर जाएंगी. इसके बाद वो शांति सरोवर कार्यक्रम स्थल के बाद महंत घासीदास संग्रहालय और आखिरी में राजभवन जाएंगी.

इस दौरान माना-विमानतल से पीटीएस चौक-ग्राम टेमरी-ग्राम फुंडहर- श्रीराम मंदिर टर्निंग- महासमुंद बैरियर -तेलीबांधा चौक- आनंद नगर चौक -भारतमाता चौक -अनुपम नगर चौक-खम्हारडीह थाना के सामने -गायत्री नगर-जगन्नाथ मंदिर और जगन्नाथ मंदिर से वापस अनुपम नगर चौक-श्रीराम नगर ओव्हर ब्रिज- व्हीआईपी क्लब तिराहा-व्हीआईपी टर्निंग-साइंस सेंटर तिराहा-शांति सरोवर तक रूट में आम नागरिकों के आने जाने पर ब्लॉक रहेगा.

इन समयों में इस मार्गों में आने जाने में होगी परेशानी
1. रायपुर एयरपोर्ट से VIP रोड होकर श्रीराम मंदिर टर्निंग तक (सुबह लगभग 11.15 से 11. 25 बजे तक)
2.श्रीराम मंदिर टर्निंग से तेलीबांधा-आनंद नगर -भारतमाता चौक तक (लगभग 11.25 से 11.35 बजे तक)
3.भारतमाता चौक-अनुपम नगर चौक से श्रीराम नगर ओव्हरब्रिज -VIP टर्निंग तक (लगभग 11.35 से 12.15 बजे तक)
4. व्हीआईपी टर्निंग से विधानसभा ओव्हरब्रिज तक (दोपहर लगभग 12.15 से 12.30 बजे तक) 
5. विधानसभा ओव्हरब्रिज से व्हीआईपी टर्निंग तक वापसी (दोपहर लगभग 2.30 बजे से 2.45 बजे तक )
6. VIP टर्निंग से अनुपम नगर चौक-भारतमाता चौक - भगत सिंह चौक तक (दोपहर लगभग 2.45 बजे से 2.55 बजे तक)
7 .भगत सिंह चौक से कलेक्ट्रेट चौक-राजभवन तक (दोपहर लगभग 2.55 बजे से 3.05 बजे तक)

इन मार्गों का उपयोग कर सकते हैं
1. रायपुर एयरपोर्ट जाने के लिए- तेलीबांधा थाना चौक से श्रीराम मंदिर टर्निंग -अग्रसेनधाम चौक - जोरा ब्रिज - सेरीखेड़ी ओव्हरब्रिज से नया रायपुर मार्ग - एयरपोर्ट तिराहा होकर माना विमानतल जा सकते हैं.
2. तेलीबांधा थाना से शहर की ओर जाने के लिए-तेलीबांधा थाना के सामने से शहर की ओर जाने वाले यातायात रिंग रोड-1 होकर एक्सप्रेस -वे और केनाल रोड से आवागमन कर सकते हैं.
3. भगत सिंह चौक से अनुपम नगर की ओर जाने के लिए- कलेक्ट्रेट चौक से खालसा स्कूल तिराहा-पंडरी होकर -अवंति बाई तिराहा से अनुपम नगर चौक की ओर आवागमन कर सकते हैं.
4. विधानसभा ब्रिज के नीचे से पंडरी की ओर आने के लिए- विधानसभा ब्रिज से धनेली नाला होकर भनपुरी तिराहा-शहर की ओर आ सकते है. इसके अलावा विधानसभा ब्रिज से पिरदा जोरा होकर शहर की ओर आवागमन कर सकते हैं.

Chhattisgarh: भाभी ने देवरों संग मिलकर की प्रेमी की हत्या, दो आरोपी पुलिस के कब्जे में, महिला आरोपी है फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget