एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बिलासपुर संभाग की 24 सीटों पर BJP की नजर, 70 दिनों के भीतर कल PM मोदी का दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा

Chhattisgarh Elections 2023: पीएम नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के कोड़ातराई का दौरा करेंगे. वह यहां आम सभा को संबोधित करेंगे जिसकी तैयारियों में प्रदेश बीजेपी जुट गई है.

PM Modi Chhattisgarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का 70 दिन के भीतर दूसरी बार छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) दौरा बन रहा है. गुरुवार दोपहर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से सीधे पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के रायगढ़(Raigarh) जिला पहुंचेंगे. रायगढ़ में पीएम मोदी की विशाल जनसभा की तैयारी में बीजेपी(BJP) की पूरी टीम जुट गई है. लाखों लोगों की भीड़ जुटाने की भी तैयारी की जा रही है. इसके अलावा बिलासपुर संभाग(Bilaspur) के 24 विधानसभा सीटों पर बीजेपी की नज़र है क्योंकि 2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बिलासपुर संभाग में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था.

रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में 14 सितंबर को दोपहर 2:50 बजे प्रधानमंत्री का आगमन होगा. पीएम मोदी रायगढ़ के जिंदल एयरस्ट्रीप पर लैंड करेंगे. इसके बाद सीधे हेलीकॉप्टर से सभा स्थल कोड़ातराई जाएंगे.जहां 3 बजे हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम होगा. इसके बाद वहीं पर 3: 25 बजे से पीएम मोदी की बड़ी आम सभा होगी.

जनसभा में लाखों लोगों की भीड़ जुटाने का दावा
इससे पहले पीएम मोदी 7 जुलाई को रायपुर में आम सभा में चुनावी शंखनाद कर चुके है. बीजेपी ने दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा के लिए  लाखों कार्यकर्ताओं को न्योता भेजा गया है. इसके अलावा ये भी कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय जननेता हैं और उनकी हर जनसभा में पिछली जनसभा की तुलना में रिकॉर्ड तोड़ जनसैलाब उमड़ता ही है. इससे पहले पीएम मोदी की रायपुर जनसभा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटी थी.

पीएम मोदी के दौरे पर बारिश की टेंशन
पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के पहले मौसम विभाग ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है. क्योंकि बुधवार शाम से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. इसके अलावा अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिसमे रायगढ़ जिला भी शामिल है. इसके अनुसार रायगढ़ में भी कल भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने वॉटरप्रूफ डोम लगाया है.

क्या है बिलासपुर संभाग का समीकरण
चुनावी साल में पीएम मोदी का रायपुर संभाग के बाद बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले में आम सभा करने जा रहे है. ये आने वाले विधानसभा चुनाव के हिसाब से बहुत अहम माना जा रहा है. क्योंकि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है. जहां 8 जिलों में 24 विधानसभा सीट आती है. इस इलाके में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर लगा रही है. इसमें से कांग्रेस के पास 13,बीजेपी 7, जोगी कांग्रेस 1 और बहुजन समाज पार्टी के पास 2 सीट है. वहीं जोगी कांग्रेस से अलग हुए धर्मजीत सिंह अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: चेकिंग के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस को फिर मिली कामयाबी, करीब 2 करोड़ के जेवरात पकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget