एक्सप्लोरर

Viral Video: मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस ने किया रेल रोको आंदोलन, प्रदर्शन स्थल पर ही विधायक प्रतिनिधि का मना जन्मदिन

Chhattisgarh News: मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा रेल रोक आंदोलन किया गया, इस दौरान बर्थडे के काटने का भी वीडियो वायरल हो रहा है, इस तस्वीर ने कांग्रेस के इस विरोध को मजाक में बदल दिया है.

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ से निकला एक वीडियो पिछले कुछ घंटे से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कांग्रेस नेता अपने एक युवा नेता के जन्मदिन का जश्न मना रहे है. लेकिन ये जश्न उस जगह पर मनाया जा रहा है. जहां पर लोग केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे थे. ऐसे में ये धरना स्थल पर विरोध से ज़्यादा जश्न स्थल ज्यादा नजर आ रहा है. लोग इसे विरोध कम मजाक ज्यादा समझ रहे हैं.

बुधवार (13 सितंबर) को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर, प्रदेश भर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रेल रोको आंदोलन किया जाना था. प्रदेश के कई स्थानों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ये विरोध प्रदर्शन को काफी गंभीरता से लिया और रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने का भरसक प्रयास किया. दरअसल कांग्रेस का आरोप है कि केन्द्र सरकार द्वारा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए आम लोगों की रेल सुविधाओं में कमी की जा रही है. इसी बात के विरोध को लेकर समूचे प्रदेश समेत मनेंद्रगढ़ में भी रेल रोको आंदोलन के बाद कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया, लेकिन धरना प्रदर्शन के बीच से निकली एक तस्वीर ने कांग्रेस के इस विरोध को मजाक में बदल दिया. क्योंकि जहां विरोध होना था. वहां कांग्रेस नेता केक काट कर जश्न मना रहे थे.

प्रदर्शन बना मजाक
मनेंद्रगढ़ स्टेशन में रेल रोको आंदोलन के बाद कांग्रेस नेताओं ने स्टेशन के बाहर टेंट पंडाल लगाकर धरना प्रदर्शन किया. इस धरना के दौरान पंडाल के भीतर से अचानक हैप्पी बर्थडे टू यू वाला गीत सुनाई देने लगा. बाद में एक वीडियो वायरल हुआ. तो पता चला कि धरना में मौजूद कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने पार्टी के युवा नेता और नगर पालिका के एल्डरमैन राजा पांडेय का जन्म दिन के जश्न में मशगूल थे. इतना ही नहीं धरना स्थल पर ही पाण्डेय जी के जन्मदिन का केक कटा. फिर हैप्पी बर्थडे टू यू वाला गीत गाया गया. फिर सभी ने बारी बारी से राजा पाण्डेय को केक भी खिलाया. 

प्रदर्शन या रस्म अदायगी? 
अब पार्टी के युवा नेता राजा पाण्डेय का जन्मदिन था और टेंट पंडाल भी लगा था. तो फिर जश्न तो बनता ही है. लेकिन विरोध प्रदर्शन के इस मंच से जैसे ही विरोध का ये वीडियो बाहर आया. तो लोगों के बीच ये चर्चा सार्वजनिक हो गई कि ये सब मजाक कर रहे थे. बहरहाल, मनेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी का विरोध प्रदर्शन भले ही आम लोगों के हित के लिए रहा हो. पर जिस तरह से धरना मंच में केक कटा. उसको देखकर तो ये लग रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी गंभीर नहीं थी. यहां पर जो भी हुआ वो केवल रस्म अदायगी था.

'कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन जरूरी होता है'
इस संबंध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे कांग्रेस का कार्यकर्ता, विधायक प्रतिनिधि राजा पाण्डेय है, उसका जन्मदिन था. तो कार्यक्रम के बाद उसका वहां केक काट दिए. ज्ञापन देने के बाद रेल रोको का कार्यक्रम वैसे भी खत्म हो गया था. अब जो जिस नजरिए से देखे. जन्मदिन मनाएं हैं, इसमें कोई झूठ बात नहीं है. कोई बड़ा पार्टी नहीं हुआ है. बस केक कटा है. वह एक कार्यकर्ता है तो उनका उत्साहवर्धन करना पड़ता है.

ये भी पढें: Chhattisgarh: सक्ती शहर का पूरा कचरा मुक्तिधाम के पास हो रहा डंप, गंदगी से लोग परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget