एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर संभाग के मवेशियों में दिख रहे लंपी वायरस के लक्षण, लगातार हो रही मौतों से स्थिति चिंताजनक

Lumpy Virus: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लंपी वायरस से संक्रमण के कारण मवेशियों की लगातार मौत हो रही है. इस वजह से पशुपालक चिंताग्रस्त हैं और प्रशासन से इसे रोकने लिए कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.

Lumpy Virus in Bastar: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में लंपी वायरस मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. इस वायरस के प्रकोप से बस्तर संभाग में मवेशियों की लगातार मौत हो रही है, जिससे मवेशी मालिकों को चिंता सताने लगी है. मवेशी मालिक इन मौतों को लेकर लंपी वायरस की रोकथाम के लिए पशु चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. 

वायरस का प्रकोप बढ़ने पर भी नहीं बंद किए गए हैं बाजार 

 लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ने के बावजूद जिले में लगने वाले कुछ पशु बाजारों को बंद नहीं किया गया है , जिसके चलते विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार प्रमुख रोहन कुमार ने इन बाजारों को और ओडिशा से लाए जा रहे  गौ वंश की खरीद- बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि इन गौ वंश में वायरस ग्रसित पशु भी  देखे गए हैं जो चिंताजनक विषय है. ऐसे में पशु बाजार बंद होने के साथ अन्य राज्यों से बस्तर लाए जा रहे मवेशियों का परिवहन भी बंद किया जाना चाहिए, लेकिन प्रशासन की ओर से इसे रोकने में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है. पशु बाजार में गौ वंश का परिवहन बड़ी संख्या में किया जा रहा है.

लंपी वायरस की रिपोर्ट 4 महीने से है पेंडिंग

पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त संचालक डी.के नेताम ने बताया कि लंपी वायरस को लेकर विभाग पूरी तरह से सतर्क है. लगातार पशुओं की मौत की संख्या दर्ज की जा रही है, लेकिन इन मवेशियों की लंपी वायरस से मौत हुई है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, क्योंकि बीते 4 महीने से बस्तर जिले से भेजी गई रिपोर्ट पेंडिंग पड़ी हुई है. इसके बावजूद वायरस की रोकथाम के लिए पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है. बस्तर कलेक्टर ने जिले में लगने वाले पशु बाजारों को  बंद करने के निर्देश जारी किए हैं,  जिसका पालन किया जाएगा और अस्थाई रूप से पशु बाजारों को बंद किया जाएगा.

चेक पोस्ट बनाकर मवेशियों के परिवहन पर रखी जाएगी नजर 

इसके अलावा संभाग के सीमावर्ती इलाकों में भी चेक पोस्ट बनाया जाएगा, जहां पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी तैनात रहेंगे और मवेशियों के परिवहन पर खास नजर रखकर मौके पर ही मवेशियों की पूरी जांच करेंगे और मवेशियों के वैक्सीनेशन की भी जानकारी मालिकों से लेंगे. इन कर्मचारियों को जल्द ही तैनात किया जाएगा, इसके अलावा  मवेशी मालिकों को भी पूरी तरह से अपने मवेशियों को लेकर सतर्कता बरतने को कहा गया है. लंपी वायरस का किसी तरह का लक्षण दिखने पर तुरंत पशु विभाग को इसकी जानकारी देने को कहा गया है. संयुक्त संचालक डी.के नेताम ने कहा कि विभाग इस वायरस से रोकथाम के लिए पूरी कोशिश कर रहा है, साथ ही संभाग स्तर पर बैठक कर सतर्कता बरतने को भी कहा गया है.

ये भी पढ़ें :- Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में 3 की मौत, एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget