एक्सप्लोरर

चुनावी तैयारी के लिए बस्तर में BJP की हाई लेवल मीटिंग, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मिला जिम्मा

Bastar Lok Sabha Seat: चुनावी शोर थमने से पहले बीजेपी प्रत्याशी बस्तर की विधानसभा में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं. दूसरी तरफ बीजेपी के बड़े नेताओं की बैठकों का दौर भी चल रहा है.

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: बस्तर लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए बीजेपी मुस्तैद है. चुनाव प्रचार के लिए कुछ दिन शेष हैं. बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप 8 विधानसभा में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. दूसरी तरफ बस्तर में बीजेपी के बड़े नेताओं की बैठकों का दौर चल रहा है.

शनिवार को बीजेपी कार्यालय में 8 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बस्तर दौरे से पहले बड़ी बैठक आयोजित की गई. बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, अजय चंद्राकर, बस्तर और कांकेर लोकसभा सीट के प्रभारी, सभी विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे.

पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे पर हुई चर्चा

लगभग 3 घंटे तक चली बैठक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया गया. बस्तर छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक है. ऐसे में बीजेपी ने बस्तर पर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. यही वजह है कि लगातार बीजेपी के केंद्र और राज्य स्तर स्तरीय नेताओं का बस्तर आने का सिलसिला शुरू हो गया है.

सभी बीजेपी नेता महेश कश्यप के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. केदार कश्यप ने बताया कि शनिवार को भी जगदलपुर के बीजेपी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को 370 वोट प्लस करने का लक्ष्य दिया गया. मंशा कांग्रेस प्रत्याशी को 50 हजार वोट के भारी अंतर से हराने का है. उन्होंने बस्तर के साथ कांकेर सीट पर भी बैठक में जीत की रणनीति बनी.


चुनावी तैयारी के लिए बस्तर में BJP की हाई लेवल मीटिंग, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मिला जिम्मा

3 घंटे की बैठक में जीत की बनी रणनीति

केदार कश्यप ने कहा कि 8 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर जिले के भानपुरी के छोटे आमाबाल गांव में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं. बैठक में पीएम मोदी प्रस्ताविक बस्तर दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि कोशिश की जा रही है कि बस्तर लोकसभा के 8 विधानसभा सीट से प्रधानमंत्री मोदी की सभा में लाखों लोगों की भीड़ जुटायी जा सके.

सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दायित्व सौपा गया है. प्रधानमंत्री मोदी की सभा में लाखों भीड़ इकट्ठा की जाए. बैठक में पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे पर चर्चा की गई. केदार कश्यप ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल सोमवार को दोपहर 12 बजे बस्तर  पहुंचेंगे.

गंदे पानी को छानकर पीने को मजबूर हैं चांदामेटा गांव के लोग, चुनाव बहिष्कार करने की दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget