एक्सप्लोरर

Jashpur Murder Case: विधवा की जमीन पर थी जेठ की नजर, महिला की हत्या मामले में दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jashpur Murder Case: जशपुर जिले की सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने एक महिला की हत्या मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. महिला को कुएं में ढकेल कर मौत के घाट उतारा गया था.

Jashpur Murder Case: जशपुर जिले की सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने एक महिला की हत्या मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सू्त्रों से मिली जानकारी के अनुसार 25 नवंबर 2021 को कोतवाली थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया था. महिला को कुएं में ढकेल कर मौत के घाट उतारा गया था. पुलिसिया छानबीन में वारदात के पीछे जमीन विवाद का पता चला. गांव वालों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक महिला के पति की मौत दो साल पहले ही हो गई थी.

विधवा की जमीन पर जेठ की थी नजर

उसका बड़ा भाई अपने ही छोटे भाई की विधवा की जमीन हड़पना चाहता था और मृतका को मारने पीटने की धमकी देता था. मृतक महिला ने अपने हिस्से की जमीन का बंटवारा के लिए तहसील में आवेदन दे दिया. इससे मृतक महिला का जेठ काफी नाराज हो गया और गांव में कहता फिरने लगा कि कुछ भी हो जाए जमीन लेकर रहूंगा. कुछ दिन बाद महिला की मौत हो गई. ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद जशपुर पुलिस ने पहले 4 दिसंबर 2021 को झारखंड के गुमला जिले के बरटोली निवासी 33 वर्षीय बसंत महतो को गिरफ्तार किया.

फरार चल रहे मृतका का जेठ पकड़ाया 

आरोप है कि महतो महिला को कुंए मे धक्का देकर फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने आज फरार चल रहे मृतका के जेठ महेश राम को भी हिरासत में ले लिया. महिला की हत्या करवाने के लिए जेठ ने एक योजना बनाई थी. योजना के तहत उसने घटना वाले दिन 25 नवंबर 2021 को अपने साले को झारखंड से बुलवाया और फिर कुएं के पास गई महिला को कुएं में धक्का दिलवाकर उसकी हत्या करवा दी. लिहाजा हत्या के मुख्य आरोपी साले और जीजा को जशपुर की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. 

विदेश से आने वाले यात्रियों को 7 दिन रहना होगा होम क्वारंटीन, बढ़ते Corona मामलों के बीच नई ट्रैवल गाइडलाइंस जारी

Goa Election: AAP ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, इन बड़े नेताओं का नाम शामिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget