एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आसान हुआ जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाना, जानें- राज्य सरकार के नए आदेश के बारे में

Chhattisgarh News: जाति प्रमाण और निवास प्रमाण पत्र अब स्कूलों में बनाए जाएंगे, हालांकि यह सुविधा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों को ही मिलेगी.

Raipur News: जाति प्रमाण और निवास प्रमाण पत्र सरकारी काम काज और स्कूल में पढ़ाई के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से हैं. इन दस्तावेजों को बनवाने के लिए अभिभावकों को सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने पड़ते हैं. लेकिन अब अभिभावकों को इन दस्तावेजों को बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे. राज्य सरकार के नए फैसले के अनुसार अब  राज्य के सभी सरकारी-निजी और केंद्रीय बोर्ड के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के प्रमाण पत्र स्कूल में ही बनाए जाएंगे.

स्कूल में ही बनाए जाएंगे जाति और निवास प्रमाण पत्र
दरअसल राज्य सरकार के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त पहल में ये निर्णय लिया गया है, जिसके मुताबिक अब स्कूलों में निर्धारित समय में शिविर लगाए जाएंगे और बच्चों के स्थायी जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र तैयार किए  जाएंगे. हालांकि यह सुविधा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों को ही मिलेगी.

सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी
राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं. कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि विद्यार्थियों के स्थायी जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र तैयार करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन लगातार जारी रखा जाए और छात्रों को स्थायी जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित कराया जाए.

सरकार के पास आई थी शिकायत
गौरतलब है की लगातार प्रमाण पत्र बनाने में आ रही कठिनाइयों की शिकायत राज्य सरकार के पास पहुंची थी. शिकायतों में कहा गया था कि स्कूलों में पढ़ रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण और निवास प्रमाण पत्र समय पर प्राप्त होने में कठिनाई हो रही है, जिसके कारण इन विद्यार्थियों को उच्च कक्षाओं में शिक्षा के लिए दाखिला लेने और शासकीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए आवेदन भरने में दिक्कत आ रही है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आंधी और बारिश से पारा 3 डिग्री तक लुढ़का, जानें- 'असानी' तूफान का कितना होगा असर

Indian Railways: छत्तीसगढ़ में रेलवे स्टेशन पर घंटों करना पड़ सकता है इंतजार, देख लीजिए ट्रेन रवानगी की नई टाइमिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget