एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: वैक्सीनेशन के मामले में इस जिले ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक दिन में इतने लोगों को लगाया टीका

छत्तीसगढ़ के बालोद में कोरोना के खिलाफ चल रहे वैक्सीनेशन महाभियान के तहत सोमवार को 10 हजार 394 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया.

Vaccination in Balod: सोमवार का दिन वैक्सीनेशन महाभियान की वजह से बालोद जिलेवासियों के लिए सुकून भरा रहा. शाम तक 10 हजार 394 लोग कोविड का टीका लगवाने केंद्रों में पहुचकर कोरोना का टीका लगवाया. जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आंकड़े और बढ़ सकते है. क्योंकि कई केंद्रों में शाम 5 बजे के बाद भी लोग टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे थे. वहीं अब जिले में 18+ वर्ग में सिंगल डोज वैक्सीनेशन लक्ष्य 100% पूरा हो चुका है. जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है.

45 + आयु वर्ग के लोगों का हुआ पूर्ण वैक्सीनेशन
 हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर व 45+ वर्ग में लक्ष्य पूरा हो चुका था. सिर्फ 18+ वर्ग में दोनों डोज का लक्ष्य पूरा होने का इंतजार है. विभाग के अनुसार 18+ वर्ग में कुल 3 लाख 78 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था. जिसके अनुरूप इतने लोग टीका लगवा चुके है. जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शिरीष सोनी ने बताया कि शाम 5 बजे तक की स्थिति में सभी वर्ग में जिले के 10 हजार से ज्यादा लोग टीका लगवा चुके थे. यह आंकड़ा बढ़कर 15 हजार के आसपास होने का अनुमान है.

पिछले साल का टूटा रिकार्ड
पिछले साल 14 फरवरी को जिले में हेल्थ वर्कर को कोविशील्ड का सेकंड डोज लगाने की शुरुआत हुई थी. तब से अब तक 7 हजार 321 हेल्थ वर्कर टीका लगवा चुके है. चार ब्लॉक में 2 हजार से ज्यादा को लगाया टीका शाम 5 बजे तक बालोद ब्लॉक में 2035, डौंडी ब्लॉक में 2029, डौंडीलोहारा में 2079, गुंडरदेही में 1949 और गुरूर ब्लॉक में सबसे ज्यादा 2302 लोगों को टीका लग गया था. विभाग के अनुसार जिले में 18 से 44 साल तक के 308 लोगों को पहली 3347 को दूसरी, 45 से 59 साल के 95 को पहली व 838 को दूसरी, 60+ वर्ग में 28 को पहली, 449 को दूसरी और 931 को तीसरी डोज लगी. हेल्थ केयर वर्ग के 21 और फ्रंटलाइन वर्कर वर्ग के 38 लोग तीसरी डोज लगवाने पहुंचे थे.

1 दिन में 24 हजार टीकाकरण का रिकार्ड कायम
पिछले साल 24 नवंबर को 24763 को लगा था. टीका जिले के सभी ब्लॉक में 24 नवंबर 2021 को वैक्सीनेशन महाभियान के तहत सुबह से शाम तक जिले के कुल 24 हजार 763 लोग टीका लगवाने पहुंचे थे. जो 18 साल से 60+ के थे. तब छात्र-छात्राओं को टीका लगने की शुरूआत नहीं हुई थी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 11 माह में पहली बार एक दिन में 24 हजार लोगों को टीका लगाने का रिकॉर्ड बना. जो अब तक कायम है. हालांकि तब टीकाकरण के लिए कुल 515 केंद्र बनाए गए थे. हर घर दस्तक अभियान के तहत केंद्र के अलावा गली में भी टीका लगाने विभागीय टीम व वेक्सीनेटर पहुंचे थे. जबकि सोमवार को आयोजित वैक्सीनेशन महाभियान में सिर्फ 421 केंद्रों में टीका लगाने फोकस किया गया. हालांकि इस दौरान छात्र-छात्राओं को भी टीका लगाया गया.
 6.35 लाख लोगों को टीका लगाने स्वास्थ्य विभाग ने रखा है लक्ष्य
बालोद जिला में सभी वर्ग के कुल 6 लाख 35 हजार 347 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है. जिसके अनुरूप 6 लाख 70 हजार लोगों को पहली डोज लग चुकी है। जो निर्धारित लक्ष्य से 5 प्रतिशत ज्यादा है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh Open School Exams 2022: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कब से होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

Bastar News: राहुल गांधी के सुझाव को अपनाएगी छत्तीसगढ़ सरकार, अब दिल्ली में खुलेगा बस्तर कॉफी का कैफे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget