एक्सप्लोरर

Weather Update Today: कोहरे की चादर में लिपटा हरियााणा और पंजाब, धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार

Haryana Punjab Weather Updates: पंजाब और हरियाणा के अधिकांश इलाकों में कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित है. भीषण ठंड की वजह से आज बहुत कम लोग घर से बाहर निकले. 

Haryana Punjab Weather News: उत्तर भारतीय राज्य पंजाब ( Punjab ) और हरियाणा ( Haryana ) में सोमवार को लोग कड़ाके की ठंड से घर में दुबके रहे. पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को कड़ाके की ठंड रही और घना कोहरा ( Fog ) छाया रहा. दोनों राज्यों में नारनौल सबसे ठंडा क्षेत्र रहा. नारनौल में तापमान सुबह में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसके अलावा हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 7.7 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 6.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 6.6 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं दोनों राज्य की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

गुरुदासपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस 

मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) के मुताबिक पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में छह डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 3.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में छह डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अन्य जिलों में तापमान कमोवेश इसी के आसपास है. 

ठंड से बचने के लिए अलाव का लेना पड़ा सहारा 
उत्तर भारतीय राज्य पंजाब और हरियाणा में भयंकर ठंड और कोहरे की वजह से लोग दुबके रहे. जो लोग घर से बाहर निकले भी तो उनके वाहनों की रफ्तार घने कोहरे की वजह से धीमी रही. सुबह के समय दफ्तर जाने वाले लोग कोहरे की वजह से देर से अपने-अपने कार्यालय पहुंचे. बर्फीली हवाओं के कारण तापमान काफी गिर गया है. अधिकांश इलाकों में कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित है. भीषण ठंड की वजह से आज बहुत कम लोग घर से बाहर निकले. पंजाब में सोमवार की सुबह कड़कड़ाती ठंड के असर का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि लोग सड़क के किनारे आग जलाकर उसे तापते नजर आये. 

बता दें कि मौसम विभाग के अधिकारियों ने आने वाले दिनों में दोनों राज्यों में और ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है. लोगों से जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.   

यह भी पढ़ें: Haryana News: हिसार में महिला की अस्थि पर की गई तंत्र विद्या, मांस के टुकड़े के साथ शराब की बोतल मिली

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget