एक्सप्लोरर

Fake Video Call: आपको भी आता है अनजान वीडियो कॉल तो जाइए सावधान! नहीं तो इज्जत के साथ गंवा सकते हैं लाखों रुपये

Social Media Nude Video Call: न्यूड कॉल स्कैम में अपराधी आपको वाट्सऐप और फेसबुक के जरिये एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल करेगा. आप यह फोन उठाएंगे तो अपराधी आपकी फोटो या वीडियो कैप्चर कर लेगा.

Social Media Fake Video Call: अगर आपको किसी अनजान नंबर से वीडियो कॉल आता है तो सावधानी बरतने की काफी जरूरत है. इसके चक्कर में आप फंसे तो अपनी इज्जत बचाने के लिए लाखों रुपये भी गंवाने पड़ सकते हैं. इस तरह के साइबर अपराधी (Cyber Criminal) सबसे अधिक यूपी (UP), हरियाणा (Haryana) के लोगों को अपने न्यूड कॉल स्कैम में फंसाते हैं. पहले साइबर अपराधियों की तरफ से केवल हैकिंग की जाती थी, लेकिन अब इसमें ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) का अपराध भी बढ़ता जा रहा है. साइबर ठग ब्लैकमेलिंग के जरिए न्यूड कॉल स्कैम पर उतर गए हैं. इसी को देखते हुए हम आपको साइबर ठगों से कैसे बचना है इसके बारें में डिटेल में बताएंगे.

क्या है न्यूड कॉल स्कैम?

न्यूड कॉल स्कैम में अपराधी आपको वाट्सऐप और फेसबुक के जरिये एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल करेगा. आप यह फोन उठाएंगे तो अपराधी आपकी फोटो या वीडियो कैप्चर कर लेगा और फिर उसे मॉर्फ कर देगा. अपराधी आपकी तस्वीर को न्यूड फोटो या वीडियो में तब्दील कर देगा और उसे वायरल करने की धमकी देगा. इन धमकियों के बीच वह आपसे भारी रकम की मांग करेगा. कई लोग न्यूड फोटो या वीडियो देखकर काफी डर जाते हैं और बदनामी से बचने के लिए वह इसका शिकार हो जाते हैं. साथ ही ब्लैकमेलर को उनकी मांग के मुताबिक पैसे देने को मजबूर हो जाते हैं. अपनी इज्जत को बचाने के लिए लोग ठगों को पैसे दे देते हैं.

ये भी पढ़ें- Bastar News: बस्तर में जानलेवा हुआ डेंगू, दो महीने में मिले 1200 मरीज, 6 की हुई मौत

कैसे फंसाते हैं जाल में?
आपको फेसबुक, वाट्सऐप या दूसरे सोशल मीडिया से मैसेज या कॉल आएगा. आप उसे उठाते हैं तो कोई महिला आपसे बात करना शुरू कर देगी. बात करते-करते आपकी दोस्ती हो जाएगी, जिसके बाद वह आपको वीडियो कॉल करेगी. आप भी इस वीडियो कॉल में शामिल हो जाएंगे और इसी दौरान आपकी तस्वीर को कैप्चर कर लिया जाता है. अगर आप इस वीडियो कॉल के सामने एक सेकेंड के लिए भी आते हैं तो सामने वाला व्यक्ति आपकी तस्वीर खींच लेगा.

इसके बाद वह आपकी तस्वीर को मॉर्फ कर आपका एक वीडियो क्रिएट कर उसे आपको भेज कर ब्लैकमेल करने की कोशिश करेगा. जानकारी के लिए बता दें कि ऐसे बहुत ही कम लोग हैं, जो पुलिस में केस दर्ज कराते हैं. हाल में ऐसे बहुत मामले सामने आए हैं. आपके साथ भी ऐसा न हो, इसलिए अनजान वीडियो कॉल से सावधान और सुरक्षित रहें.

कैसे बचे न्यूड कॉल स्कैम से?
आपको अगर न्यूड कॉल स्कैम से बचना है तो सबसे पहले सोशल साइट पर जितने भी अकाउंट है, उन अकाउंट में किसी भी अनजान शख्स को अपना दोस्त न बनाएं. पहले आप फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज गए शख्स के बारे में अच्छे से पड़ताल कर लें. अगर आप उसे नहीं जानते हैं तो आप उसे अपना दोस्त न बनाएं. फिर भी अनजाने में आप उनको अपना दोस्त बना भी लेते हैं तो उसके द्वारा वीडियो कॉल को रिसीव न करें. गलती से आप उनका वीडियो रिसीव भी कर लेते हैं तो अपना चेहरा कैमरे के सामने न लाए, इससे आप इस न्यूड कॉल स्कैम से बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Balod News: बार -बार मिलने की जिद करती थी प्रेमिका, तंग आकर प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस संकट से होटल कारोबारी बेहाल, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा खाना
छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस संकट से होटल कारोबारी बेहाल, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा खाना
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के 4 स्मारक ध्वस्त, IED बरामद
कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के 4 स्मारक ध्वस्त, IED बरामद

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Child Malnutrition In Gujarat: तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget